26 APRFRIDAY2024 12:39:39 AM
Life Style

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं को नहीं करने चाहिए ये काम

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 10 Aug, 2018 05:05 PM
सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं को नहीं करने चाहिए ये काम

इस सदी का सबसे बड़ा और अंतिम सूर्य ग्रहण कल यानी 11 अगस्त को लगने वाला है। यह ग्रहण दोपहर 1 बजकर 32 मिनट पर लगेगा और 3 घंटे 30 मिनट तक रहेगा। हिंदू परंपराओं के अनुसार यह समय प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए अशुभ होता है। गर्भवती महिलाओं को इस समय कुछ बातों को ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं वह कौन से काम हैं जो सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को नहीं करने चाहिए। 


- गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के दौरान कैंची का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि कुछ लोगों का मानना है कि इस समय में कैंची पकड़ने से होने वाले शिशु के होंठ कट जाते हैं।  

 

- ऐसा माना जाता है कि अगर गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण को देख लेती है तो इसकी छाया का सीधा असर उसके बच्चे पर पड़ता है। जिससे उसके शरीर पर निशान या फिर कोई शारीरिक विकार पैदा हो सकता है। 

 

- ग्रहण के दौरान प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी नहीं पीना चाहिए। इससे बच्चे की त्वचा रूखी-सूखी हो सकती है। 

 

- सूर्य ग्रहण के दौरान वातावरण में बहुत सी अशुद्ध गैसे फैल जाती हैं। इनके इफैक्ट से बचने के लिए जब सूर्य ग्रहण खत्म हो तो गंगा जल से नहाएं।

 

- घर के दरवाजें,खिड़कियां आदि बंद करके रखें। ग्रहण की छाया आप पर नहीं पड़नी चाहिए। इसी के साथ नैगिटिव प्रभावों से बचने के लिए सूर्य ग्रहण के दौरान आप चाहे तो पाठ भी कर सकती हैं। 

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News