26 APRFRIDAY2024 2:18:55 AM
Life Style

मलाइका-अर्जुन ने खरीदा नया घर, शादी के बाद होंगे यहां शिफ्ट!

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 26 Nov, 2018 01:05 PM
मलाइका-अर्जुन ने खरीदा नया घर, शादी के बाद होंगे यहां शिफ्ट!

बॉलीवुड में आए दिन किसी न किसी स्टार की लव स्टोरी सुनने को मिलती रहती हैं। मगर इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप की खबरें खूब सुर्खियां बटौर रही हैं। हाल ही में इस लव बर्ड को मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट के बाहर एकसाथ स्पॉट किया गया। वहीं, खबरों की मानें तो दोनों अगले साल शादी के बंधन में भी बंध जाएंगे। जिसकी प्लानिंग शायद इस जोड़ी ने अभी से शुरु कर दी हैं। जी हां, मलाइका और अर्जुन ने अपने लिए एक नया आशियाना भी खरीद लिया हैं।

मलाइका-अर्जुन ने मिलकर खरीदा आशियाना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने साथ मिलकर नया घर खरीदा है जो मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स के पास स्थित है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता कि यह जोड़ी शादी के बाद इस घर में रहेंगी या फिर इनका लिव इन रिलेशनशिप में रहने का प्लान हैं। 

PunjabKesari

शादी करने के लिए तैयार है अर्जुन

करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में अर्जुन कपूर अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर इशारों-इशारों में काफी कुछ कह चुके हैं। जब उनसे पूछा गया, 'क्या आप सिंगल हैं? तो अर्जुन ने जवाब में कहा, 'नहीं मैं अब सिंगल नहीं हूं।' वहीं शादी के सवाल पर अर्जुन ने कहा कि पहले शादी करने का इरादा नहीं था लेकिन अब है।

PunjabKesari

बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए इटली गए थे मलाइका-अर्जुन 

23 अक्टूबर को मलाइका ने अपना 45वां बर्थडे अर्जुन के साथ मनाया था। दोनों इस स्पेशल सेलिब्रेशन के लिए इटली गए थे लेकिन वहां से लौटते हुए एयरपोर्ट पर मीडिया को देखते ही एक-दूसरे से दूरी बनाते नजर आए थे।
 

Related News