26 APRFRIDAY2024 12:27:36 AM
Life Style

अंबानी परिवार के बारे में ये 10 बातें शायद नहीं जानते आप!

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 14 Jul, 2019 12:04 PM
अंबानी परिवार के बारे में ये 10 बातें शायद नहीं जानते आप!

अंबानी परिवार अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। धीरूभाई अंबानी ने कड़ी मेहनत करके अंबानी को पहचान दिलाई। अंबानी परिवार के बारे में ऐसी कई बातें हैं जिसके बारे में लोग नहीं जानते। आइए जानें ऐसी ही 10 बातें...

 

1. मुकेश अंबानी का परिवार दुनिया के सबसे मंहगे घर ‘एंटीलिया  में रहता है। यह दुनिया का पहला घर है जिसकी कीमत एक अरब डॉलर से भी ज्यादा है। 60 मंजिला इस घर में 168 कारों के लिए गैरेज है। 

2. नीता अंबानी अपने लग्जरी स्टाइल के लिए जानी जाती है। नीता को डायमंड काफी पसंद है। उनकी ज्वेलरी तो डायमंड की होती ही हैं उनके बैग में भी हीरे जड़े होते हैं।

3. मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी को अध्यात्म से कुछ ज्यादा लगाव है। खबरों की मानें तो कि वह अक्सर भगवान बालाजी मंदिर का भ्रमण करते रहते हैं। उन्होंने भगवान बालाजी को एक पवित्र सफेद हाथी भी भेंट किया है।

4. अब बात करते है ईशा अंबानी की। मुकेश और नीता की बेटी ईशा अंबानी सबसे कम उम्र की अरबपति वारिस हैं।

5. नीता अंबानी दिन की शुरूआत जापानी ब्रांड ‘‘नोरिटेक’’ के सोने के कप से करती है जिसकी कीमत 3 लाख है। 

6. मुकेश अंबानी जितना भी बिजी रहें लेकिन हर रविवार को अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ समय बिताते हैं। 

7. मुकेश अंबानी को उनके विनम्र व्यवहार के लिए जाना जाता है। वह पारंपरिक भारतीय व्यजनों का आनंद उठाते हैं और वह शाकाहारी हैं। दलिया या मिस्सी रोटी, दही जैसा लाइट नाश्ता करते हैं। 

8.मुकेश अंबानी के पास वैसे तो काफी लक्जरी गाड़ियों की कलैक्शन हैं, लेकिन उनमें से उनकी सबसे पसंदीदा 2.5 करोड़ की मर्सिडीज और बेबैच-62 है। 

9. मुकेश अंबानी को अपना बर्थडे मनाना पसंद नहीं है। 

10. मुकेश अंबानी रिलीज होने से पहले ही फिल्मों को देख लेते हैं। उनके देखने के बाद ही फिल्म रिलीज की जाती है। 

Related News