26 APRFRIDAY2024 1:26:58 AM
Life Style

B'Day Spl: योग और स्पैशल डाइट से खुद को तनाव मुक्त रखते हैं PM नरेंद्र मोदी - Nari

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 17 Sep, 2018 10:50 AM
B'Day Spl: योग और स्पैशल डाइट से खुद को तनाव मुक्त रखते हैं PM नरेंद्र मोदी - Nari

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है। वह अपना 68 वां बर्थडे सैलिब्रेट कर रहे हैं। एक आम संघ कार्यकर्ता से लेकर प्रधानमंत्री पद तक पहुंचने में पीएम मोदी की मेहनत और लगन काबिलेतारीफ है। जहां हम सिर्फ 8 घंटे की जॉब करके थक जाते हैं वहीं नरेंद्र मोदी 18 घंटे काम करते हैं। मगर फिर भी उनके चेहरे पर थकावट नजर नहीं आती और वह 68 साल की उम्र में भी एक दम फिट लगते हैं। 

PunjabKesari

वह खुद को फिट और एनर्जेटिक रखने के लिए अपने खान-पान के साथ, योग और एक्सरसाइज भी करते हैं। आज हम आपको उनकी डेली रूटीन और डाइट चार्ट के बारे में बताएंगे। अगर खुद को ऊर्जावान बनाएं रखना चाहते हैं तो उनके रूटीन को जरूर फॉलो करें। 

 

 

- सुबह 5 बजे उठते हैं मोदी
रात को चाहे जितनी मर्जी देरी से सोते हो नरेंद्र मोदी। मगर सुबह 5 बजे उठ जाते हैं। 

 

 

-  रोजाना करते हैं योग
खुद को फिट और टैंशन फ्री रखने के लिए रोजाना 1 घंटा योगसान करते हैं मोदी। उनका मानना है कि पूरा दिन ऊर्जावान बने रहने के लिए जरूर करना चाहिए योगासन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पसंद है सूर्य नमस्कार और प्रणायाम। 

 

PunjabKesari

- एेसा है उनका डाइट चार्ट
शाकाहारी खाना पसंद करते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। नाश्ते में पोहा, इडली खाना है पसंद। लंच में लेते हैं चावल, दाल, सब्जी और दही।

 

 

- पीते हैं गुनगुना पानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गले को साफ रखने के लिए गुनगुना पानी पीना पसंद करते हैं। 

 

PunjabKesari

- रात को सोने से पहले भी करते हैं ध्यान
दिन भर की थकान को मिटाने और चैन की नींद लेने के लिए वह रात को सोने से पहले भी करते हैं ध्यान। 

 

 

- एेसे रखते हैं खुद को फिट
वेजिटेरियन डाइट, नियमित योग, शराब और तंबाकू से दूरी ही है मोदी का फिटनेस सीक्रेट। इस डेली रूटीन की वजह से ही मोदी 68 साल की उम्र में भी इतने एनर्जेटिक और फिट दिखाई देते हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News