28 APRSUNDAY2024 4:40:30 PM
interior decoration

आशियाने में ऐसी मछली रखने से चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा घर के सदस्यों का सौभाग्य

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 Aug, 2023 12:07 PM
आशियाने में ऐसी मछली रखने से चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा घर के सदस्यों का सौभाग्य

घर और आस-पास रखी हर चीज के लिए वास्तु शास्त्र में नियम बताए गए हैं। वैसे ही घर में एक्वेरियम रखने के भी कुछ नियमों के बारे में बताया गया है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है। परंतु क्या आप जानते हैं कि एक्वेरियम में कौन सी मछली रखने से घर में पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, किस रंग की मछली शुभता का प्रतीक मानी जाती है...

गोल्डन फिश लाएगी सुख समृद्धि 

मान्यताओं के अनुसार, घर में गोल्डन रंग की मछली रखनी बहुत ही शुभ मानी जाती है। यह मछली घर का सौभाग्य बढ़ाती है और इसे सबसे पवित्र और संपन्नता वाली मछली माना जाता है। गोल्डन फिश आपके जीवन में भी चमक बिखेर सकती है।

PunjabKesari

कहां रखें  गोल्डन फिश 

घर में गोल्डन फिश ड्राइंग रुम या फिर घर की उत्तर या पूर्व दिशा में रखनी शुभ मानी जाती है। 8 गोल्ड फिश के साथ आप 1 काली मछली घर में रख सकते हैं।

इस रंग की मछली भी होती है शुभ 

इसके अलावा गहरे रंग जैसे काले, नीले या फिर ग्रे रंग की मछलियां घर में से नेगेटिव एनर्जी बाहर निकालती हैं। इसके अलावा लाल रंग के मछलियां घर में सौभाग्य को बढ़ावा देती हैं। 

PunjabKesari

इस दिशा में रखें एक्वेरियम 

घर में एक्वेरियम एक सही दिशा में रखना जरुरी है। यदि आपका एक्वेरियम बड़ा है तो उसे आप पश्चिम दिशा और छोटे एक्वेरियम को आप पूर्व दिशा में रख सकते हैं। इसके अलावा उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा भी एक्वेरियम रखने के लिए शुभ मानी जाती है।

कितनी मछलियां होती हैं शुभ 

एक्वेवरियम में कितनी मछलियां रखनी चाहिए इसके भी वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। यदि वास्तु के अनुसार, मछलियां घर में न रखी जाएं तो नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसके अनुसार, एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां रखनी शुभ मानी जाती हैं। 

PunjabKesari

Related News