27 APRSATURDAY2024 2:50:55 AM
Photo Gallery

Yoga Day: घर पर कैसे बनाएं पीसफुल मेडिटेशन रूम?

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 21 Jun, 2021 01:24 PM
  • बहुत से लोग जिम जाना पसंद नहीं करते हैं या पैसे खर्च नहीं करना चाहते। ऐसे में उनके लिए घर पर योगा करना बेहतरीन व सस्ता तरीका है।
  • जब आप अपने पसंदीदा योग रूम या स्टूडियो के अंदर कदम रखते हैं तो मन में शांति का एक जबरदस्त एहसास होना चाहिए।
  • फिर चाहे वो सुगंधित मोमबत्तियों से हो या प्रवेश द्वार पर मुस्कुराते हुए बुद्ध की मूर्ति के कारण।
  • योगा रूम का सही तरीके से डैकोरेट होना बहुत जरूरी है क्योंकि यहीं से मन व दिमाग में शांति का संचार होता है।
  • मगर, जब बात घर में ही आध्यात्मिक जागृति के लिए जगह बनाने की बात आती है तो लोग कंफ्यूज हो जाते हैं।
  • ऐसे में परेशान ना हो क्योंकि आज हम आपको कुछ आइडिया देंगे, जिससे इंस्पिरेशन लेकर आप खुद का योगा रूम क्रिएट कर सकते हैं।
  • सीढ़ियों के नीचे बची खाली स्पेस का इस्तेमाल आप योगा रूम के लिए कर सकते हैं लेकिन वेंटिवेशन के लिए खिड़कियां जरूर बनवाएं।
  • अपने योगा रूम में बुद्ध की मूर्ति जरूर रखें क्योंकि फेंगशुई के अनुसार, इससे वातावरण में शांति का माहौल रहता है।
  • आपके योगा रूम में मिरर जरूर हो, ताकि आप अपने योगा पोज का ध्यान रख सकें।
बहुत से लोग जिम जाना पसंद नहीं करते हैं या पैसे खर्च नहीं करना चाहते। ऐसे में उनके लिए घर पर योगा करना बेहतरीन व सस्ता तरीका है।

Related Gallery