26 APRFRIDAY2024 12:07:52 AM
Nari

जन्नत से कम नहीं, दुनिया की ये बेमिसाल खूबसूरत इमारतें

  • Updated: 27 Jun, 2017 04:23 PM
जन्नत से कम नहीं, दुनिया की ये बेमिसाल खूबसूरत इमारतें

पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग)- दुनिया मेें कुछ इमारतें ऐसी हैं, जिनको देखकर यह यकीन कर पाना मुश्किल हो जाता है कि इनको बनाने वाले कितने कमाल के होंगे। यह खूबसूरत और एतिहासिक इमारतें भी देश की शान बन जाती हैं, जब दुनिया भर के लोग इनकी तारीफ करते हैं। आज हम कुछ ऐसी ही इमारतों के बारे में बात कर रहे हैं जो बेमिसाल हैं। 


1. हगिया सोफिया, इस्तांबुल, तुर्की

PunjabKesari
तुर्की में घूमने के लिए बहुत सी जगहें हैं लेकिन इस्तांबुल में स्थित हगिया सोफिया नाम की मस्जिद बहुत खूबसूरत है। इन खूबसूरत मस्जिद को अब म्यूजियम में बदल दिया गया है। 

2. वाट रोंग खुन, चिंगरी, थाईलैंड
सफेद बर्फ की चादर से ढकी दिखाई देती यह बिल्डिंग जन्नत से कम नहीं है। असल में यह इंजीनियरिंग का ही कमाल है। 

3.  टाइगर्स नेस्ट मोनेस्टरी, पेरो डिस्ट्रिक्ट, भूटान

PunjabKesari
यह बिल्डिंग भूटान की पेरो वैली पर 2600 फीट ऊंचाई पर बनी है। ये बिल्डिंग टुरिस्ट का सबसे खास और फेमस आकर्षण है।

4. द गुग्गेनहैम, बिल्बो, स्पेन

PunjabKesari

टाइटेनियम से बना यह म्यूजियम बहुत खूबसूरत है। लोग इसे दूर-दूर से इसे देखने के लिए आते हैं। 

5. बुर्ज अल अरब, दुबई युएई
दुबई का यह होटल समुद्र के बीच बना है। यह खूबसूरत इमारत दुनिया की सबसे ऊंची इमारतों में से एक है।

6.  सिडनी ओपेरा हाउस, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया

PunjabKesari
इसकी लाइटिंग मौके के हिसाब से बदलती रहती है। रात को बहुत खूबसूरत दिखाई देती है। 

Related News