26 APRFRIDAY2024 1:21:48 AM
Nari

यह है दुनिया की सबसे लंबी नदी

  • Updated: 01 Apr, 2017 05:30 PM
यह है दुनिया की सबसे लंबी नदी

ट्रैवलिंगः दुनियाभर में कई खूबसूरत नदियां हैं। आज हम आपको दुनिया की सबसे लंबी नदी नील नदी के बारे में बताएंगे। नील नदी अफ्रीका महाद्वीप में बहती हैं। इसके आसपास कई बड़े-बड़े एेतिहासिक नगर है। इसकी लंबाई करीबन 6853 किलोमीटर है।

नील नदी विक्टोरिया झील से शुरू होती है। आपको बता दें कि यह नदी लगभग 11 देशों से होकर गुजरती है। इस नदी की सहायक नदियां हैं, जो सफेद नील और नीली नील के नाम से जानी जाती है। मिस्र की भाषा में नील को इतेरु कहा जाता है जिसका मतलब होता है महान नदी। इस नदी की भूमि काफी उपजाऊ है। अधिकतर इलाका रेतीला होने के कारण इसकी उपजाऊ भूमि पर कई प्रकार की फसलें उगाई जाती है।

सिंतबर के महीने नदी का जलस्तर बढ़ जाता है जिसकी वजह से बाढ़ आ जाती है। इससे आसपास के इलाकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाढ़ के बाद उपजाऊ काली मिट्टी की एक नई सतह बिछ जाती है जो काफी फायदेमंद होती है। आसपास के लोग इसे नील नदी का तोहफा मानते हैं। पहले समय में लोग इस नदी की गीली मिट्टी से धर बनाते थे। मिस्र के साथ अफ्रीका के कई प्राचीन और आधुनिक शहर नील नदी के किनारे बसे हुए हैं। 

Related News