26 APRFRIDAY2024 4:37:49 AM
Nari

दुनियाभर में मशहूर है भारत का मैसूर पैलेस, दूर-दूर से आते है टूरिस्ट

  • Updated: 16 Dec, 2017 12:07 PM
दुनियाभर में मशहूर है भारत का मैसूर पैलेस, दूर-दूर से आते है टूरिस्ट

भारत में घूमने-फिरने के लिए बहुत से खूबसूरत ऐतिहासिक जगहें है। आज हम आपको भारत के एक ऐसे महल के बारे में बताने जा रहें है जो स्‍थापत्‍य कला, सुंदरता और चकाचौंध के दुनियाभर में फेमस हो चुका है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित इस महल को ताजमहल के बाद सबसे मशहूर माना जा रहा है। अपने आकर्षण के कारण इस महल की खूबसरती के चर्चे दुनियाभर में हो रहें है। आइए जानते है इस महल की कुछ ऐसी खूबियों के बारे में, जिसकी वजह से यह बहुत खास है।

PunjabKesari

कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर स्थित इस मैसूर पैलेस को विश्व के सबसे सुंदर महलों में गिना जा रहा है। इस खूबसूरत मैसूर पैलेस को महाराजा पैलेस भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि किसी जमाने में यहां शाही अदालत की बैठकें लगा करती थी। भारत में ताजमहल के बाद मैसूर पैलेस टूरिस्टों के आकर्षण का केन्द्र है। महल के अंदर बने सबसे बड़ा दुर्ग सोने के पत्तरों से सजाया गया है।

PunjabKesari

इस महल में आप द्रविड़, पूर्वी और रोमन स्थापत्य कला का शानदार संगम देख सकते है। त्योहारों में इस महल को 97,000 बल्बों रंगीन लाइट्स से सजाया जाता है। स्‍लेटी पत्‍थरों और गुलाबी रंग की गुंबदों से सजे इस महल की खूबसूरती बाहर के साथ-साथ अंदर भी देखने को मिलती है। पहले इस महल को चंदन की लकड़ियों से बनाया गया ता लेकिन एक दुर्घटना में यह क्षतिग्रस्‍त हो गया। इसके बाद इसकानिर्माण दोबारा किया गया।

PunjabKesari

महल के अंदर एक बड़ा सा दुर्ग इसकी रौनक को और बढ़ाता है। इसकी महल पर सूर्य की रोशनी पड़ने से इसकी दीवारें जगमगा उठती हैं। महल के अंदर बने कमरे आपको उसी समय की याद दिला देंगे। महल के अंदर राजसी हथियार, पोशाकें, आभूषण, महोगनी लकड़ी की बारीक नक्काशी वाले दरवाजे और छतों में लगे झूमर इस महल की शोभा में चार चांद लगाते हैं।

PunjabKesariPunjabKesariPunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News