11 MAYSATURDAY2024 3:18:59 AM
Nari

'बोटिंग' के लिए 'बैस्ट' हैं ये Tourist Places

  • Updated: 27 May, 2017 03:22 PM
'बोटिंग' के लिए 'बैस्ट' हैं ये Tourist Places

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : गर्मी के मौसम में हर कोई बाहर घूमने जाना पसंद करता है। ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर ही जाते हैं लेकिन हर बार एक ही जगह पर जाकर मन भर जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे बोटिंग प्लेस के बारे में बताएंगे जहां जाकर न सिर्फ प्राकृतिक सुंदरता मिलेगी बल्कि थकान भी खत्म हो जाएगी। जिन लोगों को बोटिंग करने का शौंक है उनके लिए यह डैस्टिनेशन काफी बढ़िया रहेंगे।


श्रीनगर 
PunjabKesari
दुनिया की सबसे खूबसूरत जगह श्रीनगर ही है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों के बाद श्रीनगर की शांत डल झील सब लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह झील कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी झील है। बोटिंग के लिए यह झील काफी फेमस है। बोटिंग के दौरान कश्मीर की सुंदर वादियों का आनंद भी ले सकते हैं।

माउंट आबू
PunjabKesari
माउंट आबू एक ठंडा और खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस है। यहां की नक्की झील एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। सर्दी के मौसम में इस झील का पानी जम जाता है। यहां बोटिंग करने का अपना अलग ही अनुभव है।

उत्तराखंड
PunjabKesari
उत्तराखंड में नैनीताल एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है जहां हर साल हजारों लोग घूमने जाते हैं। इस जगह की सबसे आकर्षित जगह नैनी झील है जिसके नाम पर ही इस शहर का नाम नैनीताल पड़ा। यह झील पहाड़ों के बीचों-बीच बनी है। इस झील में कई तरह की बोट्स हैं जहां अपनी मर्जी से किसी भी बोट में बोटिंग का आनंद ले सकते हैं। यह झील लगभग 2 मील तक फैली हुई है।

केरल
PunjabKesari
इस शहर की कुमारकोम झील लोगों के घूमने के लिए बैस्ट प्लेस है। दूर-दूर से पर्यटक इस झील को देखने के लिए आते हैं। इस झील के चारों तरफ फैली वनस्पति इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। यहां आकर काफी शांति और सुकून मिलता है।

Related News