26 APRFRIDAY2024 5:37:56 AM
Nari

आपके दांतों को कमजोर करने के पीछे हैं इन 5 चीजों का हाथ

  • Updated: 26 May, 2018 01:07 PM
आपके दांतों को कमजोर करने के पीछे हैं इन 5 चीजों का हाथ

दांत कमजोर होने के कारण : स्माइल हमारे चेहरे पर एक अलग ही इफैक्ट डालती है, लेकिन दांत पीले और अस्वस्थ हो तो हमें हंसते-मुस्कुराते समय काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता हैं। चमकते दांतों के बिना चेहरे की खूबसूरती भी बेकार हैं। दरअसल दांतों का पीलापन और उनके खराब होने के पीछे हमारा गलत खान-पान भी हैं। हम ऐसी चीजों का सेवन कर बैठते है, जिन्हें खाने से दांत खराब या पीले पड़ जाते हैं। अगर आप भी अपनी मुस्कुराहत को सभी के सामने बिंदास रखना चाहते है तो दांतों पर खास ध्यान दें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से दांत खराब और कमजोर होने लगते है। 

 

 
1. कैंडी

PunjabKesari
कैंडी के दिवाने बच्चे ही नहीं, बल्कि कभी-कभी बड़े भी हो जाते हैं। कुछ कैंडीज दांतों पर चिपक जाती है, जिसे छुड़ाना काफी मुश्किल होता हैं। अगर कैंडीज को ज्यादा मात्रा में खाया जाए तो इससे दांत खराब तो होते है साथ ही कमजोर भी हो जाते हैं। दांत पीले होकर सड़ने लगते है इसलिए कैंडीज खाना अभी से बंद कर दें। 

 

2. व्हाइट ब्रेड
अगर आप व्हाइट ब्रेड भी खाते है तो यह दांतों के लिए सही नहीं है। ब्रेड को रिफाइंड मैंदे से बनाया जाता है, जिसे खाने से यह दांतों से चिपक जाता हैं। इसके अलावा इसमें कार्बोहाइड्रेट होता हैं, जिसे खाते ही यह लार के साथ शुगर में टूटना शुरू हो जाती है, जिससे दांतों को नुकसान पहुंचता है। 

 

3. कॉफी

PunjabKesari
कॉफी में एसिडिक गुण होते हैं, जिससे मुंह का पीएच लेवल कम हो जाता है। ज्यादा मात्रा में कॉफी पीने से दांत कमजोर और खोखले होने लगते है। दरअसल, कॉफी डार्क ड्रिंक होती हैं, जिसे लगातार या अधिक पीने से दांतों पर एक पर्त जम जाती है, जो आसानी से नहीं जाती है। इसके लिए दांत चिकित्सक की मदद लेनी पड़ती है। 

 

4. कोल्ड ड्रिंक्स
कोल्ड ड्रिंक्स का अधिक सेवन करने से दांतों और लिवर पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ता। कोल्ड ड्रिंक में शुगर की मात्रा अधिक होती है और इसे कार्बोनेटेड पानी से बनाया जाता है, जिससे यह एसिडिक होता हैं। इसके पीने से दांत कमजोर हो जाते है और मसूंड़ों में दर्द रहने लगता है। कोल्ड ड्रिंक की एक सिप लेने पर ये कम से कम 20 मिनट तक दांतों को प्रभावित करती है।

 

5. चिप्स

PunjabKesari
चिप्स में ढेर सारा स्टार्च होता है, जिन्हें खाने पर यह दांतों से चिपक जाते हैं। दांतों पर चिपके चिप्स के कण बैक्टीरिया पनपने लगते है, जिससे दांतों को नुकसान पहुंचता है और दांत कमजोर होकर गिरना शुरू कर देते है। इसलिए चिप्स खाने के बाद अच्छे से कुल्ला जरूर करें। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News