27 APRSATURDAY2024 1:10:07 AM
Nari

टीनएज लव के साइड इफैक्ट

  • Updated: 12 Nov, 2016 04:28 PM
टीनएज लव के साइड इफैक्ट

अपने पहले प्यार को कोई भी नहीं भूलता। टीनएज का प्यार शादी के कई सालों बाद भी याद रहता है और कई लोग तो छोटी उम्र के इस समय कोे याद करके हंसते हैं। आइए जानते हैं कौन कौन सी बाते हैं जो टीनएज लव को आकर्षित करती हैं। 


1.खूबसूरती और आकर्षित 

लड़के खूबसूरत लड़कियोें देखकर उसकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। इसमें वह एक-दूसरे की भावनाओं की और ध्यान नहीं देते। 

2. एक साथ समय बिताना

इस उम्र में एक साथ समय बिताने के लिए स्कूल से बंक करना और घर झूठ बोलने से भी परहेज नहीं करते। जिससे उनकी पढ़ाई और करियर पर बुरा असर पडता है। 

3. सब्र की कमी

छोटी उम्र में समझ की कमी के कारण एक दूसरे के साथ बात-बात पर झगड़ा होना हो जाता है। मिलने से मना करने पर एक-दूसर पर शक करना शुरू हो जाता है कि शायद अब उसका मन भर गया है। 

4. जलन की भावना

लड़के जब प्यार में पडते हैं तब वह नहीं चाहते कि उनका गर्लफैंड किसी से बात भी करे  इसलिए वह उसे किसी से बात करने पर भी एतराज करते हैं। समझ की कमी के कारण  रिलेशनशिप में दरार पड़ जाती है। 

5. टाइमपास

टीनएज में तजुर्बे की कमी होती है। लड़की-लड़की एक दूसरे को समझ नहीं पाते। लड़के लड़की की लाईफ पर पूरी तरह पर जताना शुरू कर देते हैं। जिससे लड़कियां असहज महसूस करती हैं। 

Related News