26 APRFRIDAY2024 8:33:19 AM
Nari

काॅन्टेक्ट लेंस लगाते हैं तो मेकअप के समय अपनाएं ये टिप्स

  • Updated: 11 Apr, 2017 04:02 PM
काॅन्टेक्ट लेंस लगाते हैं तो मेकअप के समय अपनाएं ये टिप्स

पंजाब केसरी(ब्यूटी) : आजकल लड़कियां काॅन्टेक्ट लेंस और कास्मैटिक लेंस को काफी यूज करने लगी हैं। लेकिन इनको लगाकर वे मेकअप करने से डरती हैं। उन्हें आंखों की इंफैक्शन होने का खतरा रहता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहें हैं जिनकी मदद से आप लेंस का इस्तेमाल करने के बावजूद भी अपनी आंखों में मेकअप कर सकती हैं।


1. हाथ साफ हो
आंखों को हाथ लगाने से पहले अपने हाथों को जरूर अच्छे से धोएं। इसके बाद टाॅवल से हाथ पौंछ कर ही अपनी आंखों को लगाएं। इससे इंफैक्शन होने का खतरा बहुत ही कम होता है।


2. मेकअप करते हुए
कई बार हम लोग आंखों के अंदर की तरफ काजल लगाते हैं लेकिन अगर आप लेंस का इस्तेमाल करती हैं तो ऐसा करने से बचें। इससे आपकी आंखों में जलन हो सकती है।


3. मस्कारा
यदि आप लैंस लगाती हैं तो मस्कारा का चुनाव बहुत ध्यान से ही करें। क्योंकि कम अच्छी क्वालिटी का मस्कारा आपकी आंखों के लिए इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। खासतौर पर फाइबर मस्कारा का इस्तेमाल तो कभी भी ना करें।


4. ऑयल फ्री प्रॉडक्ट्स 
आप अपनी आंखों के लिए मेकअप के प्राॅडक्टस हमेशा आॅयल फ्री ही खरीदें। क्योंकि एेसा करने से आपकी आंखों को कोई नुक्सान नहीं पहुंचेगा। उसके आस-पास की स्किन साफ रहेगी तो आंखों में खारिश की समस्या भी नहीं होगी।


5. नकली पलके
नकली पलकों का प्रयोग आजकल बहुत सी लड़कियां करती हैं लेकिन अगर आप कॉन्टेक्ट लेंस पहनती है तो आपको इनका प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह आपके लेंस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इतना ही नहीं इनके प्रयोग से आपकी आंखों पर कट भी पड़ जाता है तो अच्छा होगा की आप नकली पलकों का प्रयोग ना ही करे।


6. मेकअप से पहले कॉन्टेक्ट लेंस 
अधिकतर लोग मेकअप के बाद लेंस लगाते हैं लेकिन मेकअप से पहले लेंस लगाना चाहिए। इससे गंदगी आंखों में नहीं जाती और आंखों में जलन की समस्या भी नहीं होती।

Related News