26 APRFRIDAY2024 5:08:35 AM
Nari

होममेड क्लीनर से करें लेदर को साफ!

  • Updated: 08 Mar, 2017 05:47 PM
होममेड क्लीनर से करें लेदर को साफ!

इंटीरियर डैकोरेशन: जब कभी घर मे पड़ी किसी चीज पर दाग पड़ जाएं, खास कर लेदर की चीजों पर पड़े दाग आसानी से साफ नहीं होते है। इसके लिए हम लोग मार्किट से लेदर क्लीनर लेकर आते है, ताकि इससे उनकी सफाई अच्छे से की जाएं। पैसे भी अच्छे-खासे खर्च हो जाते है लेकिन हमारे घर में ही ऐसी कई चीजें होती है, जिनका इस्तेमाल क्लीनर के रूप में किया जा सकता है। हम लोग अक्सर उन चीजों से अंजान होते है। आज हम आपको उन्हीं के इस्तेमाल से होममेड लेदर क्लीनर बनाने का तरीका बताएंगे, जिससे आप लेदर के शूज, कपड़ों पर लगे दाग, अन्य आदि में इस्तेमाल कर सकते है। आइए जानते है क्लीनर बनाने का तरीका।  


जरूरी सामग्री 

- 1/4 चम्मच ऑलिव ऑयल 
- 1/4 चम्मच विनेगर 
- 1/4 चम्मच एसेंशियल ऑयल 

 

बनाने का तरीका 

सबसे पहले इन सब चीजों के एक गिलास में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसको क्लीनर कीि तरह इस्तेमाल करें। आइए जानते है कैसे। 

1. लेदर के शूज 

अक्सर लेदर के शूज ज्यादा समय तक रखें रहने से उनकी चम गायब हो जाती है। ऐसे में आप इस मिक्चर का इस्तेमाल कर सकते है। ब्रश की मदद से शूज पर इस मिक्चर को लगाएं। इससे शीज पहले जैसे चमक उठेगे। 

2. बैग
 
बैग जल्दी गंदे हो जाते है। टाइम की कमी के काऱण इनको बार-बार धोना भी नामुमकिन होता है। ऐसे में आप इस होममेड क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती है। अपने पर्स पर ब्रश की मदद से इसे लगाएं। फिर किसी कपड़े की मदद से साफ कर दें। इससे पर्स एकदम नया जैसा दिखने लगेगा। 

3. दाग के निशान 

अगर किसी वजह से कार की सीट पर या किसी ओर जगह पर दाग के निशान पड़ जाए तो इस होमडमेड क्लीनर का इस्तेमाल करें। 
 

Related News