26 APRFRIDAY2024 2:23:27 AM
Nari

पीरियड्स में इन फूड्स को खाने से बचें, नहीं तो बढ़ जाएगा दर्द

  • Updated: 02 Jun, 2017 10:15 AM
पीरियड्स में इन फूड्स को खाने से बचें, नहीं तो बढ़ जाएगा दर्द

पंजाब केसरी(पेरेटिंग):  बदलती खानपान की आदतों के कारण आज कोई न कोई समस्या मानव शरीर को घेरे रहती है। अगर महिलाओं की बात करे तो उनको अपनी डाइट का ख्याल रखना काफी जरूरी हो जाता है। अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों का कारण है उनका गतल खानपान। मासिक धर्म में महिलाएं जाने-अनजाने ऐसी चीजों का सेवन कर लेती है, जिससे उन्हें काफी दर्द और तकलीफ सहनी पड़ती है। अगर आप भी कुछ ऐसी गलत डाइट ले रही है तो संभल जाएं क्योंकि इससे पीरियड्स अनियमित हो सकते है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है, पीरियड्स के समय जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। 

 

1. डेयरी प्रॉड्क्ट

कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान दूध से बनी चीजों को सेवन कर लेती है, जिनमें मौजूद सेचुरेटेड फैट्स पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और तकलीफ को बढ़ा देता है।  

2. ज्यादा नमक 

अधिकतर बार महिलाएं अपने मुंह का टेस्ट बदलने के लिए ज्यादा चटपटी चीजे जैसे अचार, सॉस, पोटेटो चिप्स आदि का सेवन कर लेती है, जिनमें नमक की मात्रा अधिक होती है। इसी वजह से शरीर में सोडियम लेवल बढ़ जाता है और यूरिन की समस्या सामने आती है। 

3. ऑयली और स्पाइसी फूड्स 

मासिक धर्म के दौरान ज्यादा तला और स्पाइसी खाना खाने से गैस, बदहजमी, पेट फूलने जैसे समस्याएं रह सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि इस दौरान इस चीजों से परहेज बनाएं रखें। 

4. चाय और कॉफी

चाय और कॉफी में कौफीन की मात्रा काफी होती है, जिसका  पीरियडस् के दौरान सेवन करना काफी हानिकारक साबित होता है। शरीर में कैफीन का माात्रा बढ़ने से यूरिनेशन, मूड खराब, इसके अलावा अनिद्रा की प्रॉबल्म आ सकती है। 

5. कोल्ड ड्रिंक्स

इसी तरह मासिक धर्म में कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से शुगर की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे पीरियड्स अनियमित हो जाते है।  

Related News