26 APRFRIDAY2024 6:54:54 AM
Nari

दुनिया के 5 आलीशान महल जिनकी खूबसूरती बना देगी आपको पागल

  • Updated: 12 Apr, 2018 01:41 PM
दुनिया के 5 आलीशान महल जिनकी खूबसूरती बना देगी आपको पागल

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का प्लान तो सभी बना रहे होंगे। अगर आप भी इस बार अपनी फैमिली या फ्रैंड्स के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपको दुनिया के सबसे खूबसूरत और शाही महलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक बार लाइफ में देखना तो बनता है। यह शाही महल टूरिस्टों को खूब अट्रैक्ट करते हैं। खास बात है कि इनमें भारत का मैसूर पैलेस भी शामिल है। आइए जानते है इन महलों की खासियत। 


1. पैना नेशनल पैलेस, पुर्तगाल

PunjabKesari
इन का निर्माण सन् 1842 में पुर्तगाल के राजा फर्डिनेंड द्वारा करवाया गया था इसका निर्माण 1840 में शुरू होकर1885 में खत्म हुआ। महल को देखने के लिए दुनिया के कोने-कोने टूरिस्ट आते है। 

 

 

2. मैसूर पैलेस, इंडिया

PunjabKesari
मैसूर पैलेस अंबा विलास पैलेस भी कहा जाता है। यह वोड़ेयार्स का सरकारी निवास है, जो मैसूर का पूर्व शाही परिवार है। भारत में ताज महल के बाद टूरिस्ट्स के लिए मैसूर पैलेस आकर्षण का केंद्र है। हर साल यहां करीब 27 लाख टूरिस्टों की भीड़ भी लगती है। 

 

 

3. स्कॉनब्रुन पैलेस, वियना

PunjabKesari
1970 के दशक से यह महल टूरिस्टों के आर्कषण का केन्द्र रहा है। यहां पर दुनिया का सबसे पुराना चिड़ियाघर, भूलभुलैया और पहाड़ की 60 मीटर ऊंची चोटी पर संगमरमर का एक कुंज भी है।

 

 

4. समर पैलेस, चीन

PunjabKesari
यह महल बीजिंग में स्थित है। पानी के बीच में स्थित यह पैलेस देखने में बड़ा ही सुंदर है। यह पैलेस 2.9 स्क्वॉयर किमी में फैला हुआ है। 

 

 

5. पैलेस ऑफ वर्सेल्स, फ्रांस

PunjabKesari
इस पैलेस को लुई तेहरवे ने बनाया था। पैलेस में एक मीटर ऊंचा और आधा टन स्टील का एक झूमर लगाया गया है। यह ऑफ वर्सेल्स वर्सेल्स फ्रांस की राजधानी पैरिस से कुछ 20 किमी दूर दक्षिण पश्चिम में है। 
  

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News