26 APRFRIDAY2024 2:28:53 AM
Nari

परिवार की इन बातों को रहने दें राज

  • Updated: 07 Apr, 2017 02:51 PM
परिवार की इन बातों को रहने दें राज

पंजाब केसरी(रिश्तेनाते) ससुराल में नए-नए लोगों के बीच रहते हुए कभी कुछ बातों पर कहा सुनी हो ही जाती है। नया मौहोल,नए रिति रिवाज और जिम्मेदारियों के कारण लड़कियां कई बार ठीक तरह से नहीं निभा पाती। जिससे परिवार का माहौल बिगड़ जाता है। कुछ लड़कियां इन छोटी-छोटी बातों को अपनी सहेलियों से शेयर करने लगती हैं। जिससे यहीं छोटी-छोटी बातें बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। शादी के बाद ससुराल और पति की आपसी बातों को किसी बाहर वाले के साथ करने से घर के सदस्यों की इमेंज खराब होने लगती है। जो दूसरों का काम आसान कर देती है। घर में अगर कुछ चल रहा है तो थोड़ी देर बाद खुद ब खुद सब अच्छा हो जाएगा। इसके लिए दूसरोें के आगे अपने परिवार की बातों का ठिठोरा पिटना ठीक नहीं है। 

 

1. पैसों और कारोबार की बातें
परिवार की फाइनें‍शि‍यल कंडिशन के बारे में दूसरों से बात न करें। घर का खर्च कैसे चलता है। कारोबार का लेन-देन क्या है। बिल कौन भरता है और कितनी सेविंग है। यह बातें आगे चलकर आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। 

2. सास-ससुर से रिश्ते 
ससुराल में सास ससुर के साथ आपके किस तरह के रिलेशन है, इसके बारे में लोगों को बताने की बजाए चुप ही रहें। घर में खुद एडजैस्ट करना सीखें। 

3. फैमिली 
पति के साथ आप घर बसा रही हैं। बच्चों का प्लानिग के बारे में आपका और आपके पति का फैसला है। इस बात को बाहर के लोगों के साथ साझा न करें। 

4. पति का स्वभाव
हर किसी का स्वभाव अलग-अलग होता है। आपको पति की कुछ आदतें या बातें पसंद नहीं है तो इसके लिए उनसे बात करें न की दूसरों से। 

5. प्राइवेट बातें
आप और आपके पति बैडरूम में किस तरह रहते हैं। यह आप दोनों की प्राइवेट बाते है। इसे दूसरों को बता कर आप खुद अपना मजाक बना बैठेगी। इसको हमेशा सीक्रेट ही रखें। 

Related News