26 APRFRIDAY2024 1:08:09 PM
Nari

घर पर आसानी से करें Gorgeous नेल आर्ट

  • Updated: 31 May, 2017 02:02 PM
घर पर आसानी से करें Gorgeous नेल आर्ट

पंजाब केसरी(फैशन)- खूबसूरत दिखने के लिए लड़किया मेकअप का सहारा लेती हैं लेकिन सिर्फ चेहरे की खूबसूरती से ही पर्सनैलिटी नहीं बनती। इसके साथ-साथ हाथों और पैरों का खूबसूरत होना भी बहुत जरूरी है। लड़कियां इसके लिए नेल आर्ट का सहारा लेती हैं। जरूरी नहीं कि हर बार नेल आर्ट करवाने के लिए पार्लर जाया जाए। इसके लिए घर पर भी आसानी से नेल आर्ट कर सकती हैं। जिससे पैसे भी खर्च नहीं करने पडेगें और आपका समय भी खराब नही होगा। हम आपको कुछ एेसे नेल आर्ट बताएंगे जिसे आप घर पर बैठ कर भी आसानी से कर सकते है।


1. क्लीन लाइन नेल आर्ट 
आजकल क्लीन लाइन नेल आर्ट खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें आप अपनी पसंद के हिसाब से 2 या 3 तरह के नेल पेंट का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इस क्लीन आॅर्ट को करने के लिए आपको इन चीजों की जरुरत पडेगी

- बेस कोट
- 2-3 रंगों की नेल पेंट
- टॉप कोट
-  band-aid और सैलो टेप

स्टेप 1
सबसे पहले नेल पर बेस कोट लगाएं। जब यह सूख जाए तो इसके ऊपर नेल पेंट लगा लें और उसे सूखने दें। 

स्टेप 2
जब नेल पेंट सूख जाए तो band-aid के दोनों किनारों को काट कर बीच का हिस्सा निकाल लें। अब काटे हुए हिस्से को अपनी हथेली पर 2-3 बार चिपकाएं ताकि इसकी गोंद की पकड़ थोड़ी कम हो जाए। इससे नेल पेंट खराब नहीं होगा। 

स्टेप- 3
इसके बाद इसे अपनी पसंद की शेप में काट लें। इसे नेल पर लगाएं और नेल टिप्स को छोड़ दें। अब टिप्स पर यैलो या फिर अपनी पसंद के हिसाब से कोई भी पेंट लगाएं। नेल पेंट सूखने के बाद band-aid को उतार लें और टाॅप कोट कर दें।
 

Related News