26 APRFRIDAY2024 5:05:47 AM
Nari

सलाद खाने से मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे

  • Updated: 23 Mar, 2017 05:07 PM
सलाद खाने से मिलते हैं ये बेमिसाल फायदे

सेहत :  सलाद भोजन का अहम हिस्सा है। इसके बिना खाना अधूरा रहता है। कुछ लोग तो भोजन की जगह केवल सलाद ही खाते हैं। यह कई तरह के होते हैं- हरि पत्तेदार सब्जियों का सलाद, पास्ता सलाद और फ्रूट सलाद। इससे शरीर को कई फायदे होते हैं। रोजाना ताजा सलाद खाने से पाचन शक्ति ठीक होती है और वजन भी कम होता है। आइए जानिए अलग-अलग सलाद और उनके फायदों के बारे में

- वैजिटेबल सलाद
वैजीटेबल सलाद में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा खीरा, मूली, गाजर, टमाटर और प्याज भी शामिल होते हैं। इसके अलावा इसमें उबले अंडे और पनीर भी रख सकते हैं। गर्मियों में इसके सेवन से थकावट दूर होती है और व्यक्ति फ्रैश महसूस करता है।

- फ्रूट सलाद
यह कई तरह के मौसमी फलों से बनता है और इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को कई फायदे पहुंचाते हैं।

- डेजर्ट सलाद
सूखे मेवों से बने इस सलाद को डेजर्ट सलाद कहते हैं। इसमें लीची, स्ट्रॉबैरी और खजूर भी शामिल कर सकते हैं। जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो इसका सेवन करना चाहिए जिससे मुंह भी मीठा हो जाएगा और सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

- स्प्राउट सलाद
मूंग की दाल, काले चने और मोठ को इस्तेमाल करके स्प्राउट बना सकते हैं। इसमें अपनी पसंद की सब्जियों को काट कर डालें जिससे यह और स्वादिष्ट और हैल्दी हो जाएगा।

 सलाद के फायदे -

1. फाइबर के लिए
 सलाद में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में फाइबर की कमी पूरी हो जाती है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और पाचन शक्ति भी सुधरती है। इसके अलावा यह दिल के लिए भी फायदेमंद होता है और शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाता है।

2. एनर्जी
इससे शरीर की थकावट दूर होती है और एनर्जी मिलती है। गर्मियों में सलाद का अधिक सेवन करने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

3. रक्त संचार
सलाद खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन मिलते हैं जिससे रक्त संचार बढता है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।

4. भूख बढ़ना
कुछ लोगों को भूख बहुत कम लगती है जिससे उनका शरीर दुबला ही रहता हैै। ऐसे में उन्हें सलाद खाना चाहिए जिससे भूख लगनी शुरू हो जाती है।

Related News