26 APRFRIDAY2024 7:55:43 AM
Nari

चुकंदर के जूस को शहद के साथ मिलाकर पीने के बेमिसाल फायदे

  • Updated: 06 Jul, 2017 11:00 AM
चुकंदर के जूस को शहद के साथ मिलाकर पीने के बेमिसाल फायदे

पंजाब केसरी (सेहत) : चकुंदर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह शरीर में होने वाली कई बीमारियों से बचाता है। इसका जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके अलावा चकुंदर के जूस में शहद मिलाकर पीने से कई फायदे मिलते हैं।

   

1. एंटीऑक्सीडेंट
चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं। यह इम्यूनिटी पॉवर को बढ़ाते हैं और कई बीमारियों से बचाते हैं। रोजाना एक गिलास चुकंदर के जूस में शहद मिलाकर पिएं।

2. ब्लड सर्कुलेशन
चुकंदर के रस और शहद दोनों में नाइट्रेट की मात्रा काफी होती है। इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी नहीं रहती। 

3. पाचन शक्ति करे मजबूत
इसके जूस में बड़ी मात्रा में फाइबर होता है जो कि पाचन शक्ति को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत रहती है उनके लिए यह जूस काफी फायदेमंद है। 

4. कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित
चुकंदर में चीनी की जगह शहद मिलाकर पीने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह जूस एनीमिया और हार्ट की बीमारियों से बचाता है।

5. वजन कम 
इसमें कैलोरी कम होने के कारण शरीर फिट रहता है और वजन कम करने में भी इसका जूस काफी मददगार है।

6. गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
इसमें फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह मां और बच्चे दोनों के लिए बहुुत फायदेमंद होता है।

7. कमजोरी करे दूर
चुकंदर में काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। जो कि शरीर को शक्ति देता है। जिन्हें शारीरिक कमजोरी की शिकायत रहती है उन्हें इस जूस का सेवन अवश्य करना चाहिए।

8. चमकदार त्वचा के लिए
इससे शरीर में ब्लड अच्छी तरह से सर्कुलेट होता है जिससे त्वचा में निखार आता है।
 

Related News