19 APRFRIDAY2024 7:35:24 AM
Nari

किचन की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये रंग

  • Updated: 07 Dec, 2017 12:22 PM
किचन की खूबसूरती बढ़ा देंगे ये रंग

रसोई का कलर : किचन में औरतें सबसे ज्यादा समय बिताती हैं और बड़ शौंक से इसे सजाती भी हैं। ड्राइंग रूम, बैड रूम के साथ-साथ रसोई का इंटीरियर भी खास तरह का होता है। लोग अक्सर किचन के रंग से मेल खाती क्रॉकरीज ही खरीदते हैं। रसोई में बर्तनों से लेकर दीवारों के रंगों से मैचिंग हर चीज बहुत खूबसूरत लगती है। आप अपनी रसोई के रंग को बदल कर कुछ एक्सपैरिमेंट भी कर सकते हैं, जिससे घर को भी नई लुक मिलेगी। 

 

ब्राउन नहीं ऑटम ऑरेंज कलर है बैस्ट

PunjabKesari
किचन में कलर करने की बात हो तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहले ब्राउन कलर ही आता है। भूरे रंग की केबिन,दरवाजे,खिड़कियां,फर्श और दीवारें सब इसी रंग की बनवाई जाती हैं लेकिन इस रंग में किचन को देखकर आप बोर हो गए हैं तो ब्राइन की जगह पर ऑरेंज रंग का इस्तेमाल करें। यह थोड़ा सा ब्राउन कलर की तरह ही दिखता है। इससे अलग सी रौनक फैल जाएगी। 

PunjabKesari
रंगों से दें फ्रैशनेस
दीवारों के रंग आपके मूड को भी फ्रैश कर देते हैं। लगातार रसोई में एक ही तरह के रंग देख-देख कर बोर हो गए हैं तो 2 रंगों के मेल से इसे सजाएं। ब्राइट कलर के साथ लाइट कलर का कंबीनेशन बहुत अच्छा लगता है। आप दीवारों और कैबीनेट के कुछ हिस्सों को न्यूट्रल और बीच-बीच ने फ्रैश मिंट ग्रीन रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। रैड और व्हाइट रंग भी अच्छे लगते हैं।

 PunjabKesari
पिंक कलर

PunjabKesari
गुलाबी रंग के साथ व्हाइट कलर की दीवारे और फर्नीचर परफैक्ट लगते हैं। इसके अलावा बेबी पिंक और डस्टी रोज के गहरे शेड्स से अपने किचन को सजाएं।

PunjabKesari

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP
 

Related News