26 APRFRIDAY2024 7:57:52 AM
Nari

पीरियड्स में करेंगे ये 5 गलतियां तो होगा नुकसान!

  • Updated: 01 Mar, 2017 02:07 PM
पीरियड्स में करेंगे ये 5 गलतियां तो होगा नुकसान!

पेरेंटिंग: पीरियड्स का दर्द काफी पीड़ादायक होता है, जिसे हर लड़की को सहना ही पड़ता हैं। ऐसी स्थिति में महिला के मूड में कुछ बदलाव आते है जैसे चिड़चिड़ापन, कमजोरी, तनाव अन्य आदि कई समस्याएं। ऐसे में महिला को अपने खानपान के साथ-साथ कुछ जरूरी बातों पर भी ध्यान देना पड़ता है। पीरियड्स के दौराम महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर देती है, जो हेल्थ को नुकसान पहुंचाती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही काम के बारे में बताएंगे, जिनको पीरियड्स के दौरान करने से बचना चाहिए। 


1. संबंध बनाते समय लापरवाही

कुछ महिलाओं का मानना है कि ऐसी स्थिति में संबंध बनाने से गर्भवती होने की अांशका कम होती है लेकिन यह गलत है। पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने से बचें। इससे गर्भवती और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।  

2. पर्याप्त मात्रा में न खाना 

पीरियड्स के दौरान पर्याप्त खाना खाएं। आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाएं ऐसी स्थिति में खाना छोड़ देती है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे शरीर में कमजोरी बन सकती है। 

3. ज्यादा काम करने से बचें

पीरियड्स के दौरान तेज दर्द हो या पीठ अकड़ जाए तो बेहतर होगा कि कोई बी भारी काम न करें। अगर आप ऐसी स्थिति में भी काम करेंगी तो यह दर्द और अधिक बढ़ सकता है। 

4. नैपकिन की लापरवाही

पीरियड्स में हर 3 घंटे बाद सैनेटरी नैपकिन बदलते रहे। इससे संक्रमण का खतरा कम होगा। साथ ही दुर्गंध दूर रहेगी। 

5. तंग कपड़ों से परहेज 

पीरियड्स के समय ज्यादा तंग कपड़े न पहनें। ऐसे कपड़े पहने जिन्हें पहनकर आप आरामदायक महसूस कर सकें। 

Related News