08 MAYWEDNESDAY2024 1:21:41 PM
Nari

नन्ही योगगुरु श्रेया 151 योगासनों में दक्ष

  • Updated: 16 Nov, 2014 09:45 AM
नन्ही योगगुरु श्रेया 151 योगासनों में दक्ष

बिहार के खगडिय़ा में रहने वाली 12 साल की श्रेया त्यागी 151 योगासन और 21 प्राणायाम करने में दक्ष है इसलिए तो योगगुरु बाबा रामदेव ने श्रेया को ‘नन्ही योगगुरु’ की उपाधि दी है। स्वामी रामदेव जब भी बिहार दौरे पर आते हैं तो वह श्रेया से मिलना नहीं भूलते।

बिहार के प्रसिद्ध योगाचार्य धर्मेंद्र त्यागी की पुत्री श्रेया का जन्म 21 सितम्बर, 2002 को हुआ। वह अपने पिता को रोज व्यायाम करते देख उनकी नकल उतारती रही। 2 वर्ष की उम्र में ही श्रेया को योग के लिए नई दिल्ली के राष्ट्रीय शिविर में पुरस्कार से नवाजा गया था।
 
श्रेया के पिता कहते हैं कि भले ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड्रस में श्रेया का नाम दर्ज नहीं हुआ हो लेकिन यह योगबाला कई राज्यों में अपनी योगकला का प्रदर्शन कर वाहवाही लूट चुकी है।

वर्ष 2006 में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुनी गई बिहार की श्रेया त्यागी सबसे कम उम्र की प्रतिभागी थी। उसे महज 4 वर्ष की उम्र में यह सम्मान मिला था।







 

Related News