26 APRFRIDAY2024 1:16:54 AM
Life Style

जरा संभल कर! बहुत झूठ बोलते हैं इन राशियों के लोग

  • Updated: 08 Jun, 2017 10:57 AM
जरा संभल कर! बहुत झूठ बोलते हैं इन राशियों के लोग

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- झूठ बोले कौआ काटे यह कहावत हम सब लोग अक्सर सुनते हैं लेकिन आज के समय में हर कोई कभी न कभी झूठ बोल ही देता है। मजबूरी या मुसीबत के समय बोला जाना वाला झूठ किसी का भला करने के लिए होता है लेकिन कुछ लोगों को तो हमेशा ही झूठ बोलने की आदत होती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी की इंसान की राशि का भी उसकी इस आदत पर बहुत असर पड़ता है। आइए जानते हैं आखिर कौन सी राशियों के लोग बोलते है सबसे ज्यादा झूठ। 

1. कुंभ राशि
इस राशि के लोग अपना काम करवाने के लिए अक्सर झूठ बोलते हैं। यह थोड़े मतलबी होते हैं और अपने फायदे के बारे में ही सोचते हैं। किसी भी हाल में यह झूठ बोलने से नहीं घबराते। 

2. मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग झूठ बोलने में अव्वल होते हैं। इनको हर बात के लिए कहीं न कहीं झूठ का सहारा लेना पड़ता है। 

3. वृषभ राशि
इस राशि के लोग झूठ बोलने में बहुत माहिर होते हैं। यह अपनी झूठ बात को बड़ी आसानी से सच में बदल लेते हैं। 

4. कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को घुमा-फिरा कर बात करने की आदत होती है। यह किसी को भी अपनी बात का पूरा सच नहीं बताते लेकिन यह हमेशा झूठ भी नहीम बोलते। 

5. मेष राशि
इस राशि के लोग झूठ तो बोलते हैं लेकिन किसी की भलाई या उनको बचाने के लिए। बहुत ज्यादा जरूरत पड़ने पर यह बात को घुमा कर करते हैं लेकिन यह सच पर भी पूरा भरोसा करते हैं। 


 

Related News