26 APRFRIDAY2024 4:26:46 AM
Life Style

इस सवाल के जवाब ने बनाया मानुषी को Miss World 2017

  • Updated: 19 Nov, 2017 01:32 PM
इस सवाल के जवाब ने बनाया मानुषी को Miss World 2017

हाल ही में भारत की मानुषी छिल्लर चीन में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में विश्व सुंदरी 2017 का खिताब अपने नाम किया है। एमबीबीएस स्टूडेंट मानुषी से इस प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल का बखूबी जबाव दिया। जिसके जवाब सुनकर उसे विजेता घोषित किया गया। इस कॉन्टेस्ट में शामिल दूसरे देशों की टॉप-5 कंटेस्टेंट से भी ज्यूरी ने एक-एक सवाल पूछा था। आइए जानते है इस प्रतियोगिता में पूछे गए सवाल और उनके जवाब।
 

कंटेस्टेंट से पूछे गए सवाल
मिस इंडिया, मानुषी छिल्लर

सवाल- किस प्रोफेशन को सबसे ज्यादा सैलेरी मिलनी चाहिए और क्यों?
जवाब- मानुषी ने कहा कि एक मां को सबसे ज्यादा इज्जत मिलनी चाहिए और जहां तक सैलरी की बात है, तो इसका मतलब रुपयों से नहीं बल्कि सम्मान और प्यार से है।

मिस इंग्लैंड, स्टेफनी हिल
सवाल- अगर आप दुनिया के सभी नेताओं के सामने बोलते हैं, तो आप किस बारे में बात करेंगे?
जवाब- अगर मुझे ऐसा मौका मिले तो में वैश्विक स्वास्थ्य असंगतता का समाधान करना चाहूंगी। दुनिया में मौजूद टीके और दवाओं से इस समस्या को सुलझाया जा सकता है।

मिस फ्रांस, औररो किसेनिन
सवाल- दुनिया का सबसे बड़ा आविष्कार क्या है और क्यों?
जवाब- दुनिया में सबसे बड़ा आविष्कार ट्रांसपोर्ट है। क्योंकि यह सभी देशों के साथ कम्यूनिकेशन सक्षम बनाता है।

मिस केन्या, मागलिन जेरुतो
सवाल- आज साइबर क्राइम दुनिया में सबसे बड़ी समस्या है। आप इसको कैसे सॉल्व करेंगी?
जवाब- आज साइबर क्राइम दुनिया की प्रमुख समस्याओं में से एक है और इसे खत्म करना चाहिए।

मिस मैक्सिको, एंड्रिया मेजा
सवाल- मिस वर्ल्ड का जीतने के लिए सबसे जरूरी गुण क्या है?
जवाब- 'वह प्यार है'- वह खुद के लिए प्यार ही है जो वो दुनिया के लिए व्यक्त करती है। मिस वर्ल्ड कोई ऐसा होना चाहिए जो हर किसी से बात कर सके और हर किसी से मिल सके।
 

फैशन हाे या ब्यूटी टिप, महिलाअाें से जुड़ी हर जानकारी के लिए डाउलनाेड करें NARI APP

Related News