बीते शनिवार बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया है।
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को देखते ही उनकी बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर फूट-फूटकर रोने लगीं। दरअसल, श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने के लिए दुबई गई हुई थी, जहां बाथटब में डूबने के कारण उनकी मौत हो गई। उनकी बड़ी बेटी जानवी की पहली फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। श्रीदेवी अपनी बेटी को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बहुत उत्सुक थी। मां की मौत के बाद जानवी कपूर को गहरा सदमा लगा है।
जानवी की पहली फिल्म ही नहीं बल्कि उनका 21 वां जन्मदिन भी मार्च में आने वाला है लेकिन जानवी ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि उनके इस जन्मदिन पर उनकी मां ही उनके साथ नहीं होगी।
फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP