26 APRFRIDAY2024 5:32:12 AM
Life Style

यहां खाना खाते समय निकालते हैं आवाजें तो मिलती है तारीफ

  • Updated: 25 Dec, 2017 04:51 PM
यहां खाना खाते समय निकालते हैं आवाजें तो मिलती है तारीफ

हर देश का अपना अलग-अलग तरीका का रहन-सहन होता है। किसी के कपड़ो का स्टाइल अलग होता है तो कहीं पर खाना परोसने का तरीका बेहद खास है। आज हम जिस देश की मेहमाननवाजी की बात कर रहे हैं वह है जापान। यहां पर खाना खाते समय आवाज निकालना यानि स्लर्पिंग करने को अच्छा माना जाता है। इससे पहचाना है कि मेहमान को आपका खाना कितना ज्यादा पसंद आया। 

PunjabKesari
जापान में सोबा नूडल्स बहुत फेमस है और यहां पर आने वाले लोग इसे बहुत चाव से खाते हैं। अगर वह खाना खाते समय आवाज न निकाले तो इसे होस्ट की बेइज्जती माना जाता है। इस सुड़प-सुड़प का मतलब यह है कि खाना लाजवाब है। इस सर्लप की आवाज के साथ 'ऊईशी नेह!' कहना और भी अच्छा होता है। खाना बन जाने के बाद बच्चे ऊईशी नेह कह कल खुश होते हैं। खाना खाते समय यहा आवाजे निकालना अच्छा माना जाता है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News