26 APRFRIDAY2024 2:23:48 AM
Life Style

बॉलीवुड के स्टार्स जो बहुत कम उम्र में ही दुनिया को कह गए थे अलविदा

  • Updated: 02 Jun, 2018 04:01 PM
बॉलीवुड के स्टार्स जो बहुत कम उम्र में ही दुनिया को कह गए थे अलविदा

बॉलीवुड में कई स्टार्स एेसे थे जिन्होंने बहुत ही कम में समय लोगों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी। उनकी एक्टिंग के लाखों चाहने वाले थे। मगर कुदरत को कुछ और ही मजूंर था। कोई किसी बीमारी से और कुछ किसी हादसे में बहुत ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर चले गए। आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ एेसे ही स्टार्स के बारे में बतााएंगे जिनकी मौत से उनके फैंस को सदमा लगा था। 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मीना कुमारी ने अपनी फिल्मी दुनिया मे जितने दुखभरे किरदान निभाए। उतने ही दुख उन्होंने अपनी असल जिंदगी में सहे थे। फिल्म 'पाकीजा' के बाद उनको लीवर सिरोसिस की बीमारी हो गई थी। इस बीमारी के कारण वह 39 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह गई थी। 

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्टर विनोद मेहरा के भी लाखों चाहने वाले थे। विनोद सिर्फ 45 साल के थे। जब वह इस दुनिया से गए। 

PunjabKesari
'साहिब बीबी और गुलाम', 'कागज के फूल' में काम करने वाले गुरुदत्त ने 1964 में सुसाइड कर लिया। जब वह इस दुनिया से गए तब उनकी उम्र महज 39 साल थी।

PunjabKesari
दिव्या भारती की खूबसूरती और उनकी एक्टिंग पर लाखों लोग मरते थे। उन्होंने बहुत ही कम उम्र में ग्लैमर की दुनिया में अपना नाम बना लिया। उनके द्वारा कि जाने वाली हर फिल्म सुपर हिट साबित होती थी। बला की खूबसूरत ये अभिनेत्री महज 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह कर चली गई थी। इनकी मौत आज भी रहस्य बनी हुई है। 

PunjabKesari

जिया खान इंग्लैण्ड से फिल्मों में काम करने के लिए भारत आई थी। उन्होंने 2007 में फिल्म 'निशब्द' से अपने करियर की शुरूआत की थी। गजनी और हाउसफुल जैसी हिट फिल्में की। मगर एक दिन मीडिया में खबर आई की उन्होंने आत्महत्या कर ली। 

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' में नजर आई बाल कलाकार 'तरुणी सचदेवा' की मौत नेपाल विमान हादसे में हुई। तरुणी को लोग 'रसना गर्ल' के नाम से भी जानते हैं।

PunjabKesari

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की आस्मिक मृत्यु ने पूरे देश को हिला दिया था। जब लोगों को पता उनकी चांदनी 54 साल की उम्र में दुनिया छोड़ कर चली गई तो लोगों गहरा सदमा लगा था। श्रीदेवी ने 50 साल तक फिल्मों में काम किया। 

PunjabKesari
 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News