08 MAYWEDNESDAY2024 2:35:18 PM
Beauty

गुड़ से भी मिलते है कई ब्यूटी फायदे! (pics)

  • Updated: 25 Sep, 2016 12:01 PM
गुड़ से भी मिलते है कई ब्यूटी फायदे! (pics)

हम लोग गुड़ का इस्तेमाल मीठे के रूप में करते है लेकिन क्या अापको पता है गुड़ से अाप कई ब्यूटी फायदे ले सकते है। यह अापको खूबसूरत बाल के साथ-साथ खूबसूरत ग्लोइंग स्किन भी देता है। अाइए जानते है कैसे...


1. हैल्दी और शाइनी बाल

अगर अाप अपने बालों को हैल्दी और खूबसूरत रखना चाहती है तो 1 चम्मच पीसा हुआ गुड़, मुल्तानी मिट्टी और पानी मिलाकर बालों पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

2. चेहरे पर ग्लो

चेहरे पर ग्लोे लाने के लिए 2 चम्मच पीसा हुआ गुड़, 2 चम्मच शहद और आधे कटे नींबू का रस मिलाकर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 5 से 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। 

3. डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन को करे दूर

1 चम्मच पीसा हुआ गुड़ , 1 चम्मच टमाटर का रस, आधा कटे नींबू का रस, 1/8 चम्मच हल्दी पाऊडर और पर्याप्त मात्रा में ग्रीन टी लें और इन्हें अच्छी तरह मिलाकर अपने प्रॉब्लम एरिया पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

4. पिंपल्स 

अगर अाप पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते है तो रोजाना गुड़ का टुकड़ा खाएं। इससे धीरे-धीरे पिंपल्स चेहरे से गायब हो जाएंगे। 

5. झुर्रियां

1 चम्मच अंगूर का गुद्दा, 1 चम्मच ठंडी ब्लैक टी, एक चौथाई हल्दी पाऊडर, 1 चम्मच पीसा हुआ गुड़ और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद गुनगुने पानी धो लें। ऐसा हफ्ते में 2 बार करें। 

Related News