27 APRSATURDAY2024 3:28:04 PM
Nari

World Bicycle Day: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से मिलेंगे 6 बड़े फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 03 Jun, 2021 11:56 AM
World Bicycle Day: रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से मिलेंगे 6 बड़े फायदे

सेहतमंद रहने के लिए अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। इससे शरीर सही तरीके से काम करता है। वहीं इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। इसके लिए साइकिल चलाना भी काफी फायदेमंद माना गया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजोना 30 मिनट साइकिल चलाने से शरीर एकदम दुरुस्त रहता है। बीमारियों से बचाव होने के साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। मगर आजकल लोग साइकिल चलाने की ओर ज्यादा ध्यान नहीं देेते हैं। ऐसे में लोगों को प्रेरित करने के लिए हर साल 3 जून को 'विश्व साइकिल दिवस' मनाया जाता है। 

तो चलिए आज इस खास मौके पर हम आपको साइकिल चलाने के फायदे बताते हैं...


दिल के लिए फायदेमंद 

रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से दिल की धड़कने तेज होती है। ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से इससे जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

मांसपेशियों व हड्डयों में मजबूती

साइकिल चलाने से पैरों की अच्छी एक्सरसाइज होती है। इससे मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में बेहतर शारीरिक विकास के लिए बच्चे से लेकर बड़ों तक हर किसी को साइकिल चलाना चाहिए।

PunjabKesari

वजन घटाए

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अपने बढ़े हुए वजन से परेशान है। मोटापे के कारण बीमारियों की चपेट में आने का खतरा भी अधिक रहता है। ऐसे में रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से फायदा मिल सकता है। इससे पूरे शरीर की हलचल होती है। ऐसे में शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होने में मदद मिलती है। ऐसे में वजन कंट्रोल करने के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद माना गया है।

इम्यून सिस्टम करे स्ट्रांग 

साइकिल चलाने से पूरे शरीर की कसरत होती है। इससे इम्यूनिटी तेज होने में मदद मिलती है। ऐसे में सर्दी, खांसी व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहता है। वहीं दुनियाभर में फैले कोरोना से बचने के लिए इम्यूनिटी तेज होना बेहद जरूरी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना 30 मिनट साइकिल चलाने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 

तनाव कम करने में मददगार 

रोजाना साइकिल चालने से दिमाग रिलैक्स होता है। ऐसे में तनाव कम होने में मदद मिलती है। वहीं इससे दिमाग बेहतर तरीके से काम करता है। ऐसे में स्मरण शक्ति तेज होती है। 

PunjabKesari

पाचन होगा दुरुस्त 

अक्सर लोग हाई कैलोरी स्नैक्स खाते हैं। ऐसे में साइकिलिंग करने से खाया-पीया अच्छे से पचने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर से एक्सट्रा कैलोरी तेजी से बर्न होने में मदद मिलती है। 

Related News