25 APRTHURSDAY2024 3:41:22 PM
Nari

Women's Day: फिट और एक्टिव रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Mar, 2020 06:10 PM
Women's Day: फिट और एक्टिव रहने के लिए फॉलो करें ये टिप्‍स

खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नौकरीपेशा महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे वह घर और बाहर, दोनों ही जिम्मेदारियां अच्छे से संभाल रही हैं। मगर, वो अपने काम में इतनी बिजी हो जाती हैं कि वह अपनी सेहत का ध्यान ही नहीं दे पाती। इससे उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब तक आपकी हेल्‍थ ठीक नहीं होगी तब तक आप सशक्‍त महिला नहीं बन सकती हैं।

अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम आपको स्‍वस्‍थ्‍य रहने के कुछ ऐसे टिप्‍स बता रहे हैं, जो आपके लिए बहुत जरूरी है। इस टिप्‍स को हर महिला को फॉलो करना चाहिए। इससे महिलाएं स्वस्थ रहेंगी।

अपना ख्याल रखना भी है जरूरी

महिलाएं पूरा दिन अपने बच्चों और परिवार वालों का ख्याल रखती रहती है। अपने बारे में वह कभी नहीं सोचती। अपनी सेहत का ध्यान न रखे से उनको कई बार खतरनाक बीमारियां भी हो जाती है। इन बीमारियों से बचने के लिए जरूरी आराम और नींद जरूर लें। 

PunjabKesari

तनाव व चिंता न लें

महिलाओं के ऊपर काम और घर परिवार सब को बोझ होता है। इससे कई बार महिलाएं तनाव और चिंता में रहने लगती है। हर वक्त चिंता में रहने से कई बार डिप्रेशन का शिकार हो जाती हैं। अगर आपको कभी भी एेसा लगे की आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं तो डॉक्टरी जांच जरूर करवालें।

डॉक्टरी जांच

आजकल महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की बीमारी बहुत ज्यादा होती है। समय पर इन बीमारियों का पता चलने पर इलाज करवाया जा सकता है। बीमरियों से बचने के लिए और स्वस्थ रहने के लिए हर 2 महीने के बाद चांज करवाएं।

आहार और पोषण

महिलाओं को अपने आहार में कैलोरी और पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। खाने में  कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन और खनिज होना बेहद जरूरी है। विटामिन बी 6, बी 12, डी 3, फोलेट, आयरन और कैल्शियम महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से कुछ हैं। रोजाना सुबह का नाश्ता करना ना भूलें। नाश्ता न करने से कई बीमारिया हो सकती है।

PunjabKesari

पी‍रियड्स

महिलाओं को हर महीने मासिक धर्म की परेशानी से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाओं को इन दिनों में दर्द, उल्टी, चक्कर और कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कुछ महिलाओं को पीरियड्स टाइम पर न आने की प्रॉब्लम भी होती है, जिससे कई परेशानियों होती है। अगर कोई महिला इस समस्या से गुजर रही हो तो तुरंत डॉक्टरी जांच करवानी चाहिए।

एक्‍सरसाइज है जरूरी

बिजी लाइफ और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण महिलए अकसर एक्सरसाइज करना भुल जाती है। इससे उनको कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए जुम्बा और एरोबिक्स कसरत करनी चाहिए। इससे उनके शरीर में चुस्ती फुर्ती बनी रहती है।

शराब और धूम्रपान सेवन न करें

शराब और धूम्रपान करने से कई जानलेवा बिमारियों, जैसे कैंसर और ह्रदय रोग हो सकता है। अगर आप शराब और धूम्रपान का सेवन करती हैं, तो तुरंत बंद कर दें।

PunjabKesari

याद रखें अगर आप स्वस्थ रहेंगी तभी अपने परिवार का भी ख्याल रख पाएंगी इसलिए अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News