17 SEPTUESDAY2024 1:07:04 AM
Nari

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की हुई घोषणा, जानिए इस बार किसे चुना गया बेस्ट एक्टर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 16 Aug, 2024 04:59 PM
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की हुई घोषणा, जानिए इस बार किसे चुना गया बेस्ट एक्टर

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (2022) के विजेताओं के नामों का ऐलान किया। जहां ऋषभ शेट्टी ने  बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम कर लिया है तो वहीं र्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को उंचाई के लिए मिला। नीना गुप्ता को तीसरी बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब रही। 


 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा नेशनल मीडिया सेंटर में की गयी। वर्ष 2022 में विभिन्न भाषाओं में निर्मित सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। बेस्ट फिल्म से लेकर बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस तक कई कैटेगिरी में इन अवॉर्ड्स की घोषणा की गयी। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार एक जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोडर् द्वारा सटिर्फाइड फिल्मों को दिये गये हैं। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कन्नड़ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉडर् अपने नाम किया है। उन्हें उनकी फिल्म ‘कांतारा' के लिये बेस्ट एक्टर का अवॉडर् मिला है। 


 मलयालम भाषा के नाटक आत्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, जबकि सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान नित्या मेनन और मानसी पारेख ने साझा किया। पोन्नियिन सेलवन: 1 ने सर्वाधिक चार पुरस्कार जीते। तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस के लिये मानसी पारेख ने अवार्ड जीता।  वहीं सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार नीना गुप्ता को फिल्म उंचाई के लिये हीं दिया गया।

PunjabKesari
 सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार पवन मल्होत्रा को फिल्म फौजी के लिये दिया गया। संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म कंतारा चुनी गयी। सर्वश्रेष्ठ डेब्यू का पुरस्कार प्रमोद कुमार को फिल्म फौजा के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को फिल्म उंचाई के लिये दिया गया।इस फिल्म के साथ सूरज बड़जात्या ने बतौर निर्देशक वापसी की है। इससे पहले उन्होंने 2015 में पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' बनाई थी जिसमें सलमान खान, सोनम कपूर और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में थे।

Related News