07 MAYTUESDAY2024 1:42:19 PM
Nari

अब Bigg Boss में धमाल मचाएंगे बॉलीवुड स्टारकिड्स के बेस्ट फ्रेंड ओरी

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 26 Nov, 2023 03:17 PM
अब Bigg Boss में धमाल मचाएंगे बॉलीवुड स्टारकिड्स के बेस्ट फ्रेंड ओरी

 हर स्टारकिड्स के बेस्ट फ्रेंड और हर बॉलीवुड पार्टी की जान ओरी अब बिग- बॉस के घर में एंट्री ले रहे हैं। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। बिग- बॉस 17 की गिरती टीआरपी को संभालने के लिए इस बार बिग- बॉस ने अपने हुक्म के इक्के के रूप ओरी की वाइल्ड कार्ड एंट्री करवाई है । कल के एपिसोड में सलमान ने शो में उनका स्वागत किया। बता दें हाल ही में उन्हें sussanne khan की  Hawollen Party और अंबानीज के फंक्शन में भी देखा गया था।

ओरहान अवतरमणि उर्फ ओरी  अचानक से इंटरनेट पर छा गए हैं। इनका फिल्मों से भी कोई लेना- देना नहीं है, इसलिए हर कोई ये ही सवाल कर रहा है कि आखिर कौन है ओरी? आइए आज हम आपको बताते हैं उनके बारे में....

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

सारा अली खान के साथ कर चुके हैं पढ़ाई

ओरी एक बिजनेसमेन के बेटे हैं और ट्रेंड एनिमेटर के तौर पर काम करते हैं।उन्होंने टॉम फोर्ड, विजन ऑफ सुपर और प्राडा जैसे कई ब्रांड्स के साथ काम कर चुके हैं। वहीं सारा के तो वो क्लासमेट रह चुके हैं। दोनों ने साथ में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इंस्टाग्राम पर वो काफी फेमस है और उनके 465K फॉलोअर्स हैं, जिनसे वो अपनी  स्टारकिड्स के साथ वाली फोटोज शेयर करते रहते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

 
जाह्वनवी के साथ हो चुके हैं लिंक

बता दें सबसे पहले ओरी मीडिया की नजरों में तब आए थे, जब उन्हें जाह्नवी कपूर के साथ देखा गया था।  कहा जा रहा था कि दोनों डेट कर रहे हैं। वहीं बाद में उनका नाम दूसरे स्टारकिड्स जैसे न्यासा देवगन के साथ भी जोड़ा गया। बाद में वो धीरे- धीरे हर बॉलीवुड पार्टी की जान बन गए, उनके बिना तो बी- टाउन की पार्टीज अधूरी हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

अंबानीज के भी क्लोज हैं ओरी

वहीं कुछ दिन पहले उन्हें अंबानीज की Jio World Plaza मॉल की ओपनिंग पार्टी में देखा गया। जिसके बाद लोग ये सोचने को मजबूर हैं कि अंबानजी के साथ उसका क्या नाता? तो आपको बता दें कि ओर पार्टी करने के अलावा रिलायंस रिटेल के स्पैशल प्रोजेक्ट डिविजन को लीड कर रहे हैं जो कि इंटरनेशनल कोलेब्रेशन और इंडियन फैशन इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने की परियोजना में लगा है। वो ईशा अंबानी के भी खास दोस्त हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Orhan Awatramani (@orry1)

चलिए जाते- जाते ओरी के फैशन पर भी बात कर लेते हैं। वो काफी फैशनेबल हैं और बार कोई नया लुक ट्राई करते हैं, जो सब देखने वालों को impress कर देता है। बस कुछ ऐसा ही ओरी ने बॉलीवुड में सब को अपना दीवाना बनकर रखा हुआ है।

Related News