27 APRSATURDAY2024 5:22:03 AM
Nari

वेलेंटाइन डे पर राशि के मुताबिक पहने अपना लक्की कलर

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 12 Feb, 2021 10:28 AM
वेलेंटाइन डे पर राशि के मुताबिक पहने अपना लक्की कलर

इस दिन लड़कों को अपने प्रेमिका में चांद नजर आता है लेकिन इस बार के वेलेंटाइन पर तो चांद ही खेल खेलता नजर आ रहा है। चंद्रमा 14 फरवरी को  सुबह 7 बजे शनि की कुंभ राशि में होगा लेकिन सुबह करीब 10ः30 बजे ये राशि बदलकर गुरु की मीन राशि में आ जाएगा।

मीन राशि जो कि रोमांस के कारक ग्रह शुक्र की उच्च राशि है लहाजा, प्रपोज करने के लिए 10ः30 बजे के बाद की समय शुभ रहेगा। इस दिन राशि के मुताबिक ही अपना लक्की कलर चूज करें।

1. मेष राशिः मंगल चूंकि मेष राशि में ही विराजमान है और ये लाल रंग का प्रतिनिधित्व करता है तो इस दिन हल्का लाल रंग आपके लिए अच्छा रहेगा।

PunjabKesari

2. वृषभ राशिः यह राशि प्यार के कारक ग्रह शुक्र की राशि है। इस राशि के जातक को सफेद या क्रीम रंग के कपड़े पहनना शुभ रहेगा।

3. मिथुन राशिः  इस राशि के जातक इस दिन हल्के हरे रंग के कपड़े पहनें।

4. कर्क राशिः कर्क राशि वालों के लिए क्रीम रंग पहनना शुभ रहेगा।

PunjabKesari

5. सिंह राशिः  सिंह राशि वालों के लिए इस दिन हल्का पीला रंग पहनना उत्तम रहेगा।

6. कन्या राशिः बुध की राशि कन्या पर चंद्रमा की सीधी दृष्टि रहेगी तो इस राशि के जातक भी सफेद या क्रीम रंग के कपड़े पहनें।

7. तुला राशिः तुला राशि के ऊपर मंगल की दृष्टि रहेगी इस राशि का स्वामी शुक्र चंद्रमा के श्रवण नक्षत्र में रहेगा। इसलिए लाल व सफेद रंग के कपड़े चूनें।

8. वृश्चिक राशिः वृश्चिक राशि पर अपने ही मालिक मंगल की दृष्टि है और मंगल खुद शुक्र के भरणी नक्षत्र मैं रहेगा। लिहाजा हल्के गुलाबी कपड़े आपके लिए शुभ रहेंगे।

PunjabKesari

9. धनु राशिः धनु राशि का गुरु भी चंद्रमा के श्रवण नक्षत्र में रहेगा। ये जातक हल्के पीले या क्रीम रंग के कपड़े पहन सकते हैं।

10. मकर राशिः मकर राशि के स्वामी शनि भी श्रवण नक्षत्र में रहेंगे। इसलिए इस राशि वाले जातकों को बैंगनी या पर्पल कलर के कपड़े पहनने चाहिए।

11. कुभ राशिः कुंभ राशि के जातकों के लिए भी बैंगनी व पर्पल रंग का चयन करें।

12. मीन राशिः मीन राशि के जातक हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें।

PunjabKesari

Related News