25 APRTHURSDAY2024 6:11:11 AM
Nari

राशि के अनुसार चुनें Wall Paint, जानिए अपना लक्की कलर

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 08 Dec, 2018 12:19 PM
राशि के अनुसार चुनें Wall Paint, जानिए अपना लक्की कलर

अक्सर लोग वॉल पेंट के लिए रंग का चुनाव अपनी पसंद व सुविधा के हिसाब से करते हैं लेकिन आप राशि के हिसाब से भी पेंट का कलर चुन सकते हैं क्योंकि रंग हमारी लाइफ में अहम भूमिका निभाते हैं और अपना अलग ही प्रभाव छोड़ते हैं। 

चलिए, आज हम बताते हैं कि आपकी राशि का लक्की कलर कौन सा है?

मेष राशि 

स्वभाव से चंचल मेष राशि के लोगों को अपने घर की दीवारों पर लाल, मेहरून ,पीला, गुलाबी और ऑरेंज रंग करवाना चाहिए।

PunjabKesari, Nari, Red wall color Image

वृषभ राशि 

इस राशि वाले लोगों को अपने कमरे में नीला, हरा, बादामी और सफेद रंग करवाना चाहिए। 

PunjabKesari, Nari, Blue Wall Color Image

मिथुन राशि 

कठोर स्वभाव के मिथुन राशि वाले जातक को घर में डार्क ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज और रेड पेंट करवाने चाहिए। इन रंगों से स्वभाव में नर्मता आती है। 

PunjabKesari, Nari, Dark wall color image

कर्क राशि 

इस राशि के लोगों को व्हाइट, सिल्वर और क्रीम, पर्पल कलर करवाना चाहिए।

PunjabKesari, Nari, Purple Wall Color Image

सिंह राशि 

इस राशि के लोग स्वभाव से गुस्से वाले हैं इन्हें अपने घर में व्हाइट, सिल्वर और गोल्डन येलो रंग करवाना चाहिए। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातक को अपने रूम में पिंक, लाइट ब्लू, लाइट ग्रीन, सी ग्रीन कलर करवाने चाहिए। 

PunjabKesari, Nari, Pink wall Color Image

तुला राशि 

अगर आपकी राशि तुला है तो क्रीम, व्हाइट, लाइट येलो, पिंक व लाइट ब्लू कलर्स अपने घर में ट्राई करें। 

वृश्चिक राशि 

इस राशि के लोग प्रकृति प्रेमी, शांत स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपने घर व रूम में रेड, लाइट येलो और ऑरेंज पेंट करवाना चाहिए। 

PunjabKesari, Nari, yellow Wall Color Image

धनु राशि 

अगर राशि धनु है तो आपको अपनी दीवारों का कलर येलो, रेड, ऑरेंज करवाना चाहिए। 

मकर राशि 

डार्क ब्लू, ग्रीन, ब्लेक और ब्राउन कलर मकर राशि के लोगों को करवाना चाहिए क्योंकि इनके लिए यह कलर्स काफी शुभ होते हैं। 

कुंभ राशि 

स्वभाव से संवेदनशील व मेहनती कुंभ राशि के लोगों को अपने रूम में डार्क ब्लू, डार्क ग्रीन, ब्लेक व ब्राउन कलर्स करवाने चाहिए। 

PunjabKesari, Nari, Dark Green Wall Color Image

मीन राशि 

अगर आपकी राशि मीन है तो आपको येलो, क्रीम व गोल्डन कलर रूम में ट्राई करना चाहिए। 


 

Related News