29 MARFRIDAY2024 8:34:08 AM
Nari

कश्मीर की बर्फीली वादियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन Places पर जरुर करें Visit

  • Edited By palak,
  • Updated: 10 May, 2023 04:48 PM
कश्मीर की बर्फीली वादियों में बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन Places पर जरुर करें Visit

गर्मियों के मौसम में ठंडी जगह पर जाकर छुटियां मनाने का अपना ही मजा है। खासकर कश्मीर की बर्फीली वादियिों में इस दौरान जाकर तो मानों स्वर्ग के दर्शन हो गए हों जिन लोगों को घूमने का शौक हो वो ज्यादातर कश्मीर घूमना ही पसंद करते हैं। सिर्फ भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी यात्री भी यहां घूमने के लिए आते हैं। अगर आप भी कश्मीर घूमने की सोच रहे हैं तो हफ्ते की छुट्टी लेकर आप यहां की सारी जगहों को एक्सपलोर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर आप कौन-कौन सी जगहों की सैर कर सकते हैं...

कश्मीर घूमने से पहले घूमें श्रीनगर 

कश्मीर जाने से पहले आप श्रीनगर घूमने के लिए जा सकते हैं। श्रीनगर की डल झील में आप शिकारा की सैर कर सकते हैं। इसके अलावा मुगल गार्ड्न, वुलर झील,, बारामूला, अनंतनाग, शंकराचार्य जैसे इलाकों की सैर भी कर सकते हैं। 

PunjabKesari

सोनमर्ग भी जरुर जाएं घूमने 

श्रीनगर में घूमने के बाद अगले दिन आप सोनमर्ग में जा सकते हैं। श्रीनगर से सोनमर्ग सिर्फ 80 मीटर की दूरी पर स्थित है यहां पर आपको लगभग ढाई घंटे का समय लगेगा। सोनमर्ग में आप कृष्णसार, बालतल, विशनसर झील, थजिवास ग्लेशियर और गद्सर झील घूमने के लिए जा सकते हैं। 

पहलगाम 

पहलगाम में आप कश्मीर की सैर के लिए जा सकते हैं। यह श्रीनगर से सिर्फ 95 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यहां के घने जंगल,झीलें और फूलों की सुंदर घाटी की आप सैर कर सकते हैं। 

PunjabKesari

गुलमर्ग 

पहलगाम जाने के बाद गुलमर्ग घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आपको एडवेंचर का शौक है और आपको स्काई ड्राइविंग पसंद है तो गुलमर्ग एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है यहां की स्काई ड्राईविंग पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर आप स्ट्रॉबेरी की घाटी, सबसे लंबा गोल्फ कोर्स और एप्पेर झील भी घूमने के लिए जा सकते हैं। 

बेताब घाटी 

बेताब घाटी आप कश्मीर ट्रिप के दौरान एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहीं से अमरनाथ घाटी की शुरुआत होती है। इसके अलावा यहां के सुंदर नजरों से में आप फोटोशूट भी करवा सकते हैं। 

PunjabKesari
 

Related News