24 APRFRIDAY2026 12:23:43 AM
Nari

रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 24 Sep, 2020 10:04 AM
रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी का निधन, पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख

रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी का बीते दिन निधन हो गया। उनके जाने के बाद हर कोई दुख जता रहा है। आपको बता दें कि वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जानकारी के लिए बता दें कि अंगड़ी पहले ऐसे केंद्रीय मंत्री हैं जिनकी मौत कोरोना वायरस के कारण हुई है।

PunjabKesari

उनकी मौत पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है और इस संबंध में उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  ट्वीट कर लिखा,' श्री सुरेश अंगड़ी एक असाधारण कार्यकर्ता थे, जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह एक समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे, जिनकी सभी जगह प्रशंसा होती थी। उनका निधन दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी भावना उनके परिवार और दोस्तों के साथ है। ओम शांति।'

 सुरेश अंगड़ी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के 2 हफ्ते बाद ही उनका निधन हो गया। उन्हें कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती किया गया था। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उनकी मौत पर गहरा दुख जताया है। 

 बता दें कि उन्होंने खुद अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी और ट्वीट कर लिखा था,'आज जांच में कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मेरी स्थिति ठीक है। डॉक्टरों की सलाह ले रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और लक्षण सामने आने पर जांच करवाएं।'

Related News