29 MARFRIDAY2024 8:22:52 AM
Nari

Award Show: टीवी की अनुपमा से लेकर प्रीता तक, साड़ी पहनकर पहुंची हसीनाएं, लव बर्ड्स कियारा-सिद्धार्थ ने लूटी लाइमलाइट

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 21 Feb, 2022 12:47 PM
Award Show: टीवी की अनुपमा से लेकर प्रीता तक, साड़ी पहनकर पहुंची हसीनाएं, लव बर्ड्स कियारा-सिद्धार्थ ने लूटी लाइमलाइट

 बीती रात दादासाहेब फाल्के इंटरनैश्नल फिल्म फेस्टीवल अवॉर्ड हुए जिसे अटेंड करने पहुंचे कई बॉलीवुड व टीवी स्टार्स। हमेशा की तरह इस बार भी हसिनाओं ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल से लोगों का दिल जीता। वैसे ज्यादातर एक्ट्रेस ट्रेडीशनल लुक में ही नजर आई।

 

टीवी की अनुपमा से लेकर प्रीता तक ने अपनी साड़ी लुक में सभी को दीवाना बनाया और साथ ही बॉलीवुड की हॉट जोड़ी कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी प्यार भरी बॉडिंग से लाइमलाइट लूटी। चलिए एक नजर डालते हैं सभी की लुक पर...

 

सबसे पहले बात करते हैं टीवी की अनुपमा यानि की रूपाली गांगुली की..जोकि अपने पतिदेव के साथ अवॉर्ड शो में पहुंची। रूपाली ने रेड कलर की बनारसी साड़ी पहनी। हैवी ज्वेलरी, मांग में सिंदूर, बालों में गजरा, माथे पर छोटी सी बिंदी और मिनिमम मेकअप से टीवी की अनुपमा ने अपने लुक को कंप्लीट किया। वही उनके पतिदेव ब्लैक सूट में बेहद हैंडसम दिखे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कुंडली भाग्य की प्रीता यानी की नई नवेली दुल्हन श्रद्धा आर्या पिंक एंड गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखी। साड़ी के साथ श्रद्धा ने गले में हैवी नेकलेस, कानों में झुमके और हेयरबन बनाया हुआ था।

 

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी साड़ी पहनकर पहुंची। कियारा ने ऑरेंज एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने कानों में हैवी इयररिंग्स कैरी किए और बालों में गजरा लगाया हुआ था।  वही कियारा अपने रूमर ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ को देख एक्साइटिड हो गई और उनके ये प्यार भरे मूमेंट कैमरे में कैद हो गए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस रवीना टंडन पतिदेव के साथ अवॉर्ड शो में दिखाई दी। रवीना ने भी ग्रे कलर की साड़ी कैरी की। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।  हमेशा की तरह इस बार भी रवीना ने अपने देसी अंदाज से फैंस को इंप्रेस किया।

 

लारा दत्ता वेस्टर्न लुक में नजर आई। उन्होंने वाइन कलर की ड्रेस पहनी थी।

 

60-70 दशक की फेमस एक्ट्रेस आशा पारेख ब्लू कलर की साड़ी में नजर आईं। 79 साल की उम्र में भी वो अपने खूबसूरती से आज की यंग एक्ट्रेस को मात दे रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सान्या मलहौत्रा रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थी, जिसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर का नेकलेस पहना था।

 

राधिका मदन ब्लैक एंड व्हाइट कलर के लहंगे में दिखी। उनका आउटफिट तो अच्छा लग रहा था लेकिन उनका मेकअप काफी डल लग रहा था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सिंगर कनिका कपूर ब्लैक एंड व्हाइट कलर के ट्रेडीशनल आउटफिट में नजर आईं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News