26 MARWEDNESDAY2025 2:25:37 AM
Nari

अब पाद से बदबू नहीं चॉकलेट की महक आएगी, मिल गई चमत्कारी गोली

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Mar, 2025 05:04 PM
अब पाद से बदबू नहीं चॉकलेट की महक आएगी, मिल गई चमत्कारी गोली

नारी डेस्क: फार्ट एक नेचुल प्रोसेस है, लेकिन अकसर इसके कारण लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। जब हमारे पेट में गैस का कुछ गैसों का दबाव बढ़ जाता है तो आवाज के साथ या बिना आवाज के रेक्‍टम से गैसों का रिलीज होना फार्ट कहलाता है। जिन लोगों को फार्ट की अधिक समस्या रहता है उनके लिए एक  अनोखी गोली (pill) बनाई गई है जो बदबू को चॉकलेट, गुलाब और फूलों जैसी महक  में बदल देती है।  

PunjabKesari
किसने किया  इस गोली का आविष्कार 

फ्रांस के एक आविष्कारक क्रिश्चियन पोंचेवेल ने यह अनोखी गोली बनाई है जिसका नाम रखा गया- PilulePet Pills। क्रिश्चियन पोंचेवेल ने बताया कि उन्होंने यह गोली इसलिए बनाई, क्योंकि वे अपने दोस्तों के साथ डिनर के दौरान गैस की बदबू से परेशान हो गए थे।  उन्हें लगा कि अगर कोई ऐसी गोली हो, जो गैस की दुर्गंध को सुगंध में बदल सके, तो यह एक मजेदार और उपयोगी आविष्कार हो सकता है। इसके बाद उन्होंने पौधों और प्राकृतिक अर्क से इस गोली को तैयार किया।  

 

 गोली काम कैसे करती है

इस गोली में प्राकृतिक हर्बल तत्व होते हैं, जैसे- ब्लूबेरी, सौंफ (fennel), समुद्री शैवाल (seaweed) और चकोतरा (grapefruit) । दावा किया गया है कि  जब व्यक्ति इस गोली का सेवन करता है, तो यह पाचन तंत्र में गैस को सुगंधित करती है।  पेट में बनने वाली गैस, गोली के असर से चॉकलेट, गुलाब या फूलों की महकमें बदल जाती है।  यह गोली सिर्फ चॉकलेट फ्लेवर में ही नहीं, बल्कि अन्य सुगंधों में भी उपलब्ध हैं जैसे- चॉकलेट फ्लेवर, गुलाब , वायलेट (Violet) और लेमन फ्लेवर**  

PunjabKesari
गोली की लोकप्रियता और बिक्री

 इस अनोखी गोली को फ्रांस में काफी पसंद किया जा रहा है। इसे लोग मजाकिया तोहफे (gag gift) के रूप में भी खरीदते हैं।  यह ऑनलाइन स्टोर्स और फ्रांस की फार्मेसी में उपलब्ध है।  इसकी कीमत लगभग 15-20 यूरो (₹1300-1800) प्रति पैक है।  

Related News