02 MAYTHURSDAY2024 6:24:59 AM
Nari

सफेद T-Shirt के जिद्दी दाग होंगे चुटकियों में गायब, बस अपनाएं ये Easy Methods

  • Edited By palak,
  • Updated: 05 Jul, 2023 04:07 PM
सफेद T-Shirt के जिद्दी दाग होंगे चुटकियों में गायब, बस अपनाएं ये Easy Methods

कपड़े धोने की जब बात आए तो महिलाओं के माथे पर एक शिकन सी दिखनी लगती है क्योंकि इनमें लगे जिद्दी दाग आसानी से साफ ही नहीं हो पाते। ऐसे में महिलाएं इन्हें धोने से कतराती हैं। खासकर सफेद शर्ट पर जब एक बार दाग लग जाए तो आसानी से साफ नहीं होते। ऐसे में आज आपकी मुश्किल आसान करते हुए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनसे सफेद कपड़े आसानी से धुल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

हमेशा अलग धोएं 

सफेद कपड़े कभी भी बाकी कपड़ों के साथ नहीं धोने चाहिए। इनके हमेशा अलग ही धोएं। खासकर अगर आप डॉर्क कलर के कपड़े धो रही हैं तो उनका रंग निकलने के कारण आपकी सफेद शर्ट खराब हो सकती है। बाकी रंगों से बिल्कुल दूर ही आप अपनी व्हाइट शर्ट धोएं। 

PunjabKesari

गर्म पानी से न धोएं

बहुत से लोग सफेद कपड़ों को गर्म पानी से धोते हैं लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो आपको कपड़े गर्म पानी से नहीं धोने चाहिए। गर्म की जगह आप कपड़ों को ठंडे पानी से धो सकते हैं। इससे कपड़ों के दाग भी आसानी से चले जाएंगे। 

गंदगी होगी साफ

अगर सफेद कपड़ों पर कोई गंदगी  या फिर कीचड़ लग गया है तो उसे वॉशिंग मशीन में फेंकने से पहले ही दाग हटा दें। अगर कपड़ा गीला है तो उसे पहले सूखने दें इसके बाद उंगली के साथ उस दाग को हटा दें। दाग हटाने के लिए आप स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे दाग आसानी से निकल जाएगा। 

PunjabKesari

चॉकलेट का दाग होंगे साफ

खाते-खाते अक्सर चॉकलेट कपड़ों पर लग जाती है ऐसे में इसे साफ करने के लिए पहले हाथ से इसे हटाएं। इसके बाद उस जगह पर साबुन या फिर डिटर्जेंट रगड़ें। इसके बाद ठंडे पानी से कपड़ा धो लें। इससे तरह कपड़ों के जिद्दी दाग आसानी से चले जाएंगे। 

ऐसे हटाएं पसीने के दाग 

गर्मी में अक्सर पसीना आता है जब खासकर हम कपड़े पहनें तो उनमें यह आसानी से लग जाता है। खासकर शर्ट के कॉलर या फिर अंडरऑर्म्स वाली जगह पर यह ज्यादातर लगते हैं। ऐसे में इन्हें हटाने के लिए आप उस जगह पर स्प्रे करें। इसके बाद उसे अच्छे से फैला दें। इस तरह दाग आसानी से साफ हो जाएगा। 

PunjabKesari

ये तरीका भी आएगा काम 

दाग हटाने के लिए आप ब्लीच पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं। ब्लीच पाउडर से कपड़े की चमक भी आ जाएगी। दाग वाली जगह पर ब्लीच पाउडर लगाए जैसे यह सूख जाए तो कपड़ा धो लें। दाग आसानी से निकल जाएगा। आप चाहें तो सिरके का इस्तेमाल भी कपड़े से दाग हटाने के लिए कर सकते हैं।

खून के दाग होंगे साफ 

कई बार पीरियड्स के दाग भी सफेद कपड़ों को खराब कर देते हैं। ऐसे में जहां पर दाग लगा है वहां पर हाइड्रोजन पैरोक्साइड का स्प्रे करें और बुलबुले से बनने दें। जैसे बुलबुले बनने बंद हो जाएंगे तो ठंडे पानी के नीचे कपड़े को धो लें। इसी प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक कपड़े के दाग आसानी से साफ न हो जाएं। वहीं आप अपने बाकी पसंदीदा सफेद कपड़ों को साफ करने के लिए यह तरीका अपना सकते हैं। 

PunjabKesari

पॉस्ता सॉस का दाग हटाने का तरीका 

पॉस्ता खाते समय अक्सर वह कपड़ों पर गिरने लगता है ऐसे में इन्हें उतारना मुश्किल होता है क्योंकि तेल के जिद्दी दाग निकालने मुश्किल हो जाते हैं। ऐसे में कपड़ो को रिवर्स साइड से ठंडे पानी से धोएं। इसके बाद दाग वाली जगह पर डिटर्जेंट या फिर साबुन लगाएं। धीरे-धीरे दाग निकलना शुरु हो जाएगा। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। धोने के बाद सफेद सिरका दाग वाली जगह पर लगाएं। 10-15 मिनट तक मिश्रण को ऐसे ही लगाएं। इससे दाग आसानी से हट जाएगा। यही प्रक्रिया दाग के साफ न होने तक दोहराएं। 

इसके अलावा अगर कोई शर्ट भारी है तो आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। सर्कुलर मोशन में ब्रश को दाग वाली जगह पर रगड़ें। इसके बाद जैसे दाग निकलना शुरु हो जाए तो उसे ठंडे पानी से धो लें। इस तरह भी कपड़ा आसानी से साफ होगा।
 

Related News