06 APRMONDAY2026 4:00:07 PM
Nari

खतरे में  चंडीगढ़ के कई स्कूल,  बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Apr, 2026 01:59 PM
खतरे में  चंडीगढ़ के कई स्कूल,  बम से उड़ाने की धमकी मिलते ही बच्चों को भेजा गया घर

नारी डेस्क: पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में स्कूलों के पहले दिन ही दहशत फैल गई।  चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, सेक्टर 41, 32, 47 और 45 स्थित स्कूलों को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। 
 

यह भी पढ़ें: कंधे की चर्बी हटाने के लिए करें ये आसान सी एक्सरसाइज
 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने त्वरित कारर्वाई करते हुए सभी स्कूलों के बाहर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया। मौके पर बम निरोधक दस्ते और खोजी स्वान स्क्वॉड को तैनात किया गया है, जो हर संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है लेकिन पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू से जांच कर रही है।
 

यह भी पढ़ें: फंस गई गाड़ियां, Highway बना मलबे का ढेर... पहाड़ टूटने से यहां मची भारी तबाही
 

स्कूल में तलाशी के दौरान मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने बताया- ‘‘जैसे ही हमें सूचना मिली, हम स्कूल परिसर में पहुंच गए. तलाशी ली जा रही है, लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. हमने अभिभावकों से कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है.’’ । साथ ही, धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम को भी लगाया गया है। फिलहाल सभी स्कूलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। 

Related News