29 APRMONDAY2024 4:06:53 PM
Nari

बाॅलीवुड के वो स्टार्स जिनकी जोड़ी को लोगों ने कहा Mis-Match

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jan, 2023 06:13 PM

बॉलीवुड नगरी अपने काम के साथ-साथ रिलेशनशिप्स को लेकर भी सुर्खियों में रहता है। यहां आए दिन रिश्ते बनते हैं और टूट भी जाते हैं लेकिन बॉलीवुड में कुछ उदाहरणें ऐसी भी हैं जिन्होंने प्यार की अलग ही मिसाल कायम की। आज हम उन्हीं कपल्स के बारे में आपको बताते हैं जिन्हें लोगों ने मिस-मैच कपल कहा लेकिन इन जोड़ों ने अपना प्यार निभा कर साबित कर दिया कि सच्चा प्यार कुछ नहीं देखता। दरअसल, इन जोड़ियों में कुछ कपल्स ऐसे हैं जिन्होंने आम इंसान, अपने बेस्टी से शादी की है तो चलिए आज उन्हीं के बारे में आपको बताते हैं

 

सबसे पहला नाम वरुण धवन का

वरुण धवन ने अपने बचपन के प्यार नताशा दलाल से शादी की। नताशा फिल्मी दुनिया से नहीं है लेकिन नताशा वरुण का बचपन का प्यार है इसलिए उन्होंने नताशा को ही अपना हमसफर चुना।

PunjabKesari

आयुष शर्मा-अर्पिता खान शर्मा

अर्पिता खान शर्मा सलमान की बहन है लेकिन वो कभी फिल्मों में नहीं आई और आयुष ने भी बाद में ही फिल्मों में एंट्री ली लेकिन यूजर्स ने आयुष और अर्पिता की जोड़ी को काफी ट्रोल किया। दोनों को मिस-मैच कपल कहा जाता है लेकिन आयुष को इस बात से फर्क नहीं पड़ा। दोनों के दो बच्चे भी हैं।

 

सुनील शैट्टी-माना शैट्टी

एक पेस्ट्री शॉप में माना से सुनील की मुलाकात हुई थी सुनील माना को पहली नजर में ही प्यार करने लगे थे। माना फिल्मी दुनिया से नहीं है लेकिन सुनील शैट्टी के संग उनका प्यार गहरा होता गया। आज बरसों बाद भी सुनील-माना का रिश्ता वैसा का वैसा ही है।

PunjabKesari

जैकी श्रॉफ और आयशा श्रॉफ

जैकी ने जब आयशा को देखा था तभी से उनके दीवाने हो गए थे। आयशा उस समय 13 साल की थी और रईस परिवार से थी। आयशा ने भी जैकी से प्यार निभाने के लिए उनके साथ शादी की और मुंबई की चॉल में आकर रहने लगी।

 

बॉबी देओल और तान्या देओल

बॉबी देओल की वाइफ तान्या देओल भी नॉन फिल्मी है लेकिन वो बिजनेसवुमन है।तान्या ने मुश्किल घड़ी में बॉबी को संभाला और ब़ॉबी भी अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं दोनों का रिश्ता मजबूत है।

PunjabKesari

शाहिद कपूर औऱ मीरा राजपूत

शाहिद बॉलीवुड के फेमस स्टार में शामिल है लेकिन इस हैंडसम हीरो ने शादी के लिए नॉन फिल्मी शख्स को चुना। अपने पिता की पसंद की लड़की मीरा राजपूत को उन्होंने अपना हमसफर चुना और रिश्ता निभाया।

 

जूही चावला और जय मेहता

जूही ने भी जय मेहता से शादी की थी जो कि एक बिजनेसमैन है। उनकी शादी से हर कोई हैरान रह गया था क्योंकि यह जोड़ा भी मिस मैच था लेकिन उन्हें इस बात का फर्क नहीं पड़ा आज उनकी शादी को सालों हो गए हैं और उनका रिश्ता मजबूत बना हुआ है।

PunjabKesari

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल

जॉन अब्राहम ने प्रिया रूंचाल से शादी की जो कि इंवेस्मेंट बैंकर है। दोनों की शादी को काफी समय हो गया है।

इन कपल्स को मिस मैच कहा तो गया लेकिन इन्होंने प्यार निभा कर साबित कर दिया कि प्यार से बढ़कर कुछ भी नहीं।

Related News