02 MAYTHURSDAY2024 1:21:57 AM
Nari

Sawan 2023: 19 साल के बाद सावन पर बना ये योग बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Jun, 2023 05:27 PM
Sawan 2023: 19 साल के बाद सावन पर बना ये योग बदलेगा इन 5 राशियों की किस्मत

शिव भक्तों को सारा साल सिर्फ एक ही पावन महीने का इंतजार होता है और वो है सावन का। पूरा साल बेसब्री से शिव भक्त इस समय का इंतजार करते हैं। इस बार का सावन महीना 04 जुलाई से शुरु होने वाला है और अगस्त में खत्म होने वाला है। ऐसे में सावन इस बार सिर्फ एक नहीं बल्कि दो महीने का होगा। यह दुर्लभ योग करीबन 19 साल बाद बनने जा रहा है यह ऐसा इसलिए है क्योंकि श्रावण पर इस बार मलमास लगने वाला है जिसके कारण यह एक और महीना बढ़ गया है। ऐसे में इस बार का सावन कुछ राशियों के लिए बहुत ही शुभ होगा। इन राशियों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनेगी। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए सावन बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक रुप से यह सावन का महीना उनके लिए काफी अच्छा रहेगा। भोलेनाथ की कृपा इन पर बनेगी। इसके अलावा इस राशि के जातकों के विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है। 

PunjabKesari

वृश्चिक राशि 

इस राशि के जातकों के सारे सपने पूरे होंगे। प्रॉपर्टी और वाहन का सुख आप लोगों को मिल सकता है। निवेश करने के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। आप लोगों को रुका हुआ धन मिल सकता है। 

मेष राशि 

सावन मेष राशि के लिए काफी लकी साबित हो सकता है। इन जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। धन लाभ के योग भी इस राशि के बन रहे हैं। 

PunjabKesari

धनु राशि

धनु राशि के लिए सावन लकी रहने वाला है। आप लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। अधिकांश कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों पर इस सावन धन की बारिश हो सकती है। बिजनेस में आप लोगों को फायदा हो सकता है। आय के साधन बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको पार्टनर का साथ मिल सकता है। 

PunjabKesari

Related News