12 MAYTUESDAY2026 11:48:43 PM
Nari

इन स्टार्स ने शादी के कुछ समय बाद लिया तलाक, जानिए क्या हैं वजह

  • Updated: 05 Jul, 2017 01:23 PM
इन स्टार्स ने शादी के कुछ समय बाद लिया तलाक, जानिए क्या हैं वजह

पंजाब केसरी (रिलेशनशिप): शादी का रिश्ता काफी अनमोल और नाजुक होता है। जरा सी गलती के कारण इस रिश्ते में दरार पड़ जाती है। जिस वजह से बात तलाक तक पहुंच जाती है। आज हम बात करने जा रहे है टीवी एक्ट्रेस कीं, जिनकी पहली शादी ज्यादा देर तक सफल नहीं रह पाई। आखिर इन्होंने तलाक लेना ही बेहतर समझा।    

 

1. श्वेता तिवारी

18 साल की उम्र में श्वेता ने अपने दोगुणा बड़ी उम्र के राजा चौधरी से शादी कीं। श्वेता ने कई बार अपने पति राजा पर मारपीट का आरोप लगाया। फिर आखिर में 2012 में इन्होंने तलाक ले लिया। 

2. डिम्पी गांगुली

डिम्पी गांगुली ने 31 साल क उम्र में रियलिटी शो स्वयंवर के राहुल महाजन से 2010 में शादी की थी। पांच साल साथ रहने के बाद इनके बीच तलाक हो गया। तलाक की वजह में डिम्पी ने बताया कि उसना पति उनसे कई बार मारपीट कर चुके है। 

3. कश्मीरा शाह

45 साल की उम्र में कश्मीरा शाह ने फिल्म प्रोड्यूसर ब्रैड लिस्टरमैन से शादी की लेकिन कृष्णा अभिषेक से बढ़ती नजदीकियों के चलते यह रिश्ता टूट गया था। 

4. रुचा गुजराती

रुचा गुजराती ने मुंबई के बेस्ड बिजनेसमैन मितुल सांघवी से 2010 में शादी की । शादी के कुछ साल ही बात सामने आई कि मितुल और उसके घरवालों ने मारपीट कीं, जिसके चलते उनका तलाक 2013 में हो गया। 

5. चाहत खन्ना

जब चाहत खन्ना 16 साल की हुई तो उन्हें भरत नर्सिंघानी से प्यार हो गया। फिर  2006 में इन्होंने शादी कर लीं। शादी के 7 महीने बाद ही इनका रिश्ता टूट गया। 

6. दीपशिखा नागपाल

40 क उम्र में टीवी एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने जीत उपेंद्र से शादी कीं। वहीं 2007 में इनका शादीशुदी रिश्ता खत्म हो गया।  

7. अश्विनी खलसेकर

अश्विनी खलसेकर ने 1998 में नितेश पाण्डे से शादी की। पांच साल साथ रहने के बाद इनका भी तलाक हो गया। हालांकि इस बीच इनमें कापी अनबन रहीं। 
 

Related News