06 MAYWEDNESDAY2026 2:35:05 PM
Nari

क्या मीठा खाने से सच में Diabetes होती है! जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 06 May, 2026 11:06 AM
क्या मीठा खाने से सच में Diabetes होती है! जानिए क्या कहते है एक्सपर्ट्स

 नारी डेस्क: आज के समय में “मीठा कम खाओ, नहीं तो डायबिटीज हो जाएगी” जैसी बातें इतनी आम हो चुकी हैं कि लोग इसे पूरी तरह सच मानने लगे हैं। नतीजा यह है कि कई लोग मिठाई, कोल्ड ड्रिंक और शुगर वाली चीजों से डरने लगते हैं, तो कुछ लोग मीठा बिल्कुल छोड़ ही देते हैं। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग यह सोचकर बेफिक्र हो जाते हैं कि अगर वे मीठा नहीं खा रहे हैं तो उन्हें डायबिटीज का खतरा ही नहीं है। लेकिन क्या हकीकत वाकई इतनी सीधी है? क्या सच में सिर्फ मीठा खाने से ही डायबिटीज होती है, या इसके पीछे और भी कई वजहें छिपी हैं जिन पर हम ध्यान नहीं देते? तो चालिए इस लेख में हम इसी भ्रम को दूर करते हुए आपको बताएंगे डायबिटीज से जुड़ी वह सच्चाई, जिसे अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है।

डायबिटीज क्या है और कैसे होती है?

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में इंसुलिन नाम के हार्मोन की गड़बड़ी के कारण होती है। इंसुलिन का काम खून में मौजूद ग्लूकोज (शुगर) को नियंत्रित करना होता है। जब शरीर पर्याप्त इंसुलिन नहीं बना पाता या उसे सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तब खून में शुगर का स्तर बढ़ने लगता है और यही स्थिति डायबिटीज कहलाती है।

बच्चे की बॉडी में ये संकेत दिखना Diabetes होने की निशानी, शुरुआती लक्षणों से ही पकड़ लें बीमारी

क्या सिर्फ मीठा खाने से होती है डायबिटीज?

यह एक आम गलतफहमी है कि केवल मीठा खाने से ही डायबिटीज होती है। असल में ऐसा नहीं है। मीठा सीधे तौर पर इस बीमारी का कारण नहीं बनता। हां, अगर कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा मीठा, जंक फूड और शुगर वाली ड्रिंक्स का सेवन करता है, तो इससे वजन बढ़ सकता है और शरीर में शुगर का स्तर बार-बार बढ़ सकता है। लंबे समय में यह स्थिति डायबिटीज का खतरा बढ़ा सकती है।

डायबिटीज के प्रकार और उनका कारण

डायबिटीज मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है। पहला है टाइप 1 डायबिटीज, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम गलती से इंसुलिन बनाने वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा देता है। दूसरा है टाइप 2 डायबिटीज, जिसमें शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता या इंसुलिन का असर कम हो जाता है। इन दोनों ही स्थितियों का मीठा खाने से सीधा संबंध नहीं होता, लेकिन खराब लाइफस्टाइल इन्हें बढ़ावा दे सकती है।

ये भी पढ़ें:  सुबह उठते ही सिर में तेज दर्द क्यों होता है? एक्सपर्ट्स से जानिए इसके कारण

किन कारणों से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा?

डॉक्टरों के अनुसार डायबिटीज केवल खानपान की वजह से नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज है, तो इसका खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा तनाव, चिंता, शारीरिक गतिविधि की कमी, अनियमित दिनचर्या और बढ़ता वजन भी इस बीमारी के जोखिम को बढ़ाते हैं। इसलिए इसे केवल “मीठे की बीमारी” कहना सही नहीं होगा, बल्कि यह एक लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या है।

PunjabKesari

डायबिटीज के शुरुआती लक्षण

जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने लगता है, तो कुछ संकेत दिखने लगते हैं। जैसे बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, बिना कारण थकान महसूस होना, घाव का धीरे-धीरे भरना और कभी-कभी चक्कर आना। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर जांच और इलाज से स्थिति को संभाला जा सकता है।

बचाव कैसे करें?

डायबिटीज से बचने के लिए पूरी तरह मीठा छोड़ना जरूरी नहीं है, बल्कि संतुलन बनाना ज्यादा जरूरी है। रोजाना हल्की एक्सरसाइज या योग करना, नियमित रूप से पैदल चलना और संतुलित आहार लेना बहुत मददगार होता है। जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक का सेवन कम करें, वजन को नियंत्रित रखें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। साथ ही, अच्छी और पूरी नींद लेना भी उतना ही जरूरी है।  

Related News