नारी डेस्क: फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में सितारों की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। खासकर जब बात किसी फेमस कपल की हो, तो छोटी-सी सोशल मीडिया एक्टिविटी भी फैंस का ध्यान खींच लेती है। इन दिनों अभिनेत्री Mouni Roy और उनके पति Suraj Nambiar को लेकर ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं, जिसने उनके चाहने वालों को परेशान कर दिया है। दरअसल, खबरें हैं कि मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फैंस अब यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर दोनों के बीच सबकुछ ठीक है या नहीं।
फैंस ने नोटिस की सोशल मीडिया एक्टिविटी
बताया जा रहा है कि कुछ फैंस ने सबसे पहले इस बात पर ध्यान दिया कि मौनी और सूरज अब एक-दूसरे की फॉलोइंग लिस्ट में नजर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद यह खबर तेजी से सोशल media पर वायरल हो गई। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर पति सूरज के साथ तस्वीरें और खास पलों की झलक साझा करती रही हैं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। ऐसे में अचानक एक-दूसरे को अनफॉलो करना लोगों को हैरान कर रहा है।
पहले सोशल मीडिया पर दिखता था दोनों का खास बॉन्ड
कुछ समय पहले तक दोनों के बीच सबकुछ सामान्य नजर आ रहा था। कई मौकों पर यह कपल साथ में स्पॉट हुआ था। इतना ही नहीं, मौनी कई बार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सूरज के लिए अपना प्यार भी जाहिर कर चुकी हैं। जब भी दोनों काम की वजह से अलग रहते थे, तब मौनी अक्सर पोस्ट शेयर कर बताती थीं कि वह अपने पति को कितना मिस कर रही हैं। ऐसे में अब दोनों के बीच दूरी की खबरों ने फैंस को चौंका दिया है।

रिश्ते में दरार या सिर्फ सोशल मीडिया फैसला?
हालांकि, अब तक न तो मौनी रॉय और न ही सूरज नांबियार ने इन खबरों पर कोई आधिकारिक बयान दिया है। दोनों की चुप्पी की वजह से अटकलें और भी तेज हो गई हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो क्यों किया। कई बार सेलेब्स निजी कारणों या सोशल मीडिया ब्रेक की वजह से भी ऐसे फैसले लेते हैं। लेकिन जब तक कपल की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आती, तब तक फैंस के बीच सवाल बने रहना तय है।