
नारी डेस्क: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नवजात बच्चे ने पैदा होते ही सीधे डॉक्टर से पंगा ले लिया। जी हां, बच्चे ने पैदा होते ही डॉक्टर के दस्तानों को पकड़ लिया। उसने इतनी जोर से पकड़ा कि डॉक्टर को छुड़ाने में मुश्किल हो गया। इंटरनेट पर वीडियो आते ही तहलका मच गया और लोग जमकर शेयर करने लगे। इसे देखकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी। आप भी देखिए ये वीडियो...

इस वीडियो को मशहूर डॉ. इस्लाम एल्देह (Dr. Islam Eldeh) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें वह एक नवजात के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा इस दुनिया में कदम रखता है, वह डॉक्टर साहब के दस्ताने को जोर से पकड़ लेता है। डॉक्टर उसे छुड़ाने की कोशिश करते है, लेकिन बच्चा छोड़ने के लिए तैयार नहीं था।
वीडियो में देख सकते है कि डॉक्टर साहब मस्ती-मस्ती में गुदगुदी भी करते हैं, पर बच्चे ने अपनी पकड़ ढीली नहीं की। वह रोने लगा, लेकिन उसकी ग्रिप टस से मस नहीं हुई। इस वीडियो को देखकर लोग बहुत खुश हो रहे है और जमकर शेयर और कमेंट कर रहे है। वीडियो को 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि डॉक्टरी भाषा में इसे ‘पामर ग्रास्प रिफ्लेक्स’ (Palmar Grasp Reflex) कहा जाता है। यह एक कुदरती रिफ्लेक्स है, जिसे बच्चा मां के गर्भ में ही सीख जाता है। जब भी किसी चीज का स्पर्श बच्चे की हथेली पर होता है, उंगलियां अपने आप बंद हो जाती हैं। आप भी इस वीडियो को देखकर अपनी राय दे सकते है।