25 SEPFRIDAY2026 3:53:36 AM
Nari

विसर्जन से पहले बच्ची ने गणपति बप्पा को दिया साथ में Tiffin, भावुक कर देगा विदाई का ये Video

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 19 Sep, 2026 05:15 PM
विसर्जन से पहले बच्ची ने गणपति बप्पा को दिया साथ में Tiffin,  भावुक कर देगा विदाई का ये Video

नारी डेस्क:  गणपति विसर्जन के दौरान एक छोटी बच्ची का भगवान गणेश को भावुक विदाई देने का वीडियो ऑनलाइन लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में उसे बप्पा से ठीक से खाना खाने, अपना ख्याल रखने और अगले साल वापस आने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। इतना ही नहीं इस नन्ही बच्ची ने तो बप्पा के लिए टिफिन में दही-चावल पैक कर दिया ताकि उन्हें भूख ना लगे। 


इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूज़र @maahideepalikiheer ने इस कैप्शन के साथ शेयर किया- "बप्पा, अच्छे से खाना, अपना ख्याल रखना। मैंने तुम्हारे टिफिन में दही-चावल पैक किए हैं। लव यू, बप्पा। अगले साल मिलते हैं।" वीडियो में देखा गया कि छोटी बच्ची गणपति की मूर्ति से बात करती हुई दिख रही है, जबकि उसकी मां उसे प्यार से अलविदा कहने के लिए कह रही है। मां उससे कहती है-  "अच्छे से बोलो, बोलो। फिर से बोलो, खाना खा लो।"


इसके बाद बच्ची उन शब्दों को दोहराती है और बप्पा से ठीक से खाना खाने के लिए कहती है। उसकी मां उसे आगे सिखाती है और कहती है, "अच्छे से खाना खाना। अपना ध्यान रखना।" फिर वह बच्ची को याद दिलाती है कि वह बप्पा को उस खाने के बारे में बताए जो उनके लिए पैक किया गया है।  विदाई के समय वह भावुक हो जाती है और रोने लगती है। उसकी मां उसे दिलासा देती है और बप्पा को 'बाय' कहने के लिए कहती है। उसकी मां कहती है- "अब रोओ मत, चलो बाय करो, बाय।" मां अपनी बेटी को पीछे मुड़कर न देखने और आगे बढ़ते रहने के लिए भी कहती है।
 

Related News