
नारी डेस्क : देश भर में आज गणेश चतुर्थी की धूम देखने को मिल रही है। बॉलीवुड से लेकर टीवी सेलेब्स भी कल अपने घर गणपति बप्पा को लेकर आए। स्टार्स ने ढोल-नगाड़ो के बीच नाचते-झूमते हुए घर पर बप्पा का स्वागत किया और इस दौरान सभी के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली।
पिछले साल की तरह इस साल भी देबीना-गुरमीत की बेटियों ने अपने झगड़ों व संस्कारों से लाइमलाइट बटोर ली। दोनों बप्पा को ले जाती हुई गाड़ी में मां-पापा को तिलक लगाती दिखी।
वहीं अंकिता लोखंडे मां संग बप्पा को लेने पहुंची, इस दौरान उनके साथ एक छोटा सा बच्चा भी नजर आया जिसे गोद में उठाकर अंकिता कभी बप्पा की पूजा करती दिखी तो कभी डांस।
शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा भी बप्पा को धूमधाम से घर लेकर आए।
अर्जन बिजलानी भी बीवी के साथ बप्पा को घर ले जाने आए।
सुनीता आहूजा भी नाचते-झूमते हुए अपनी नई गाड़ी में बप्पा को घर लेकर आई। मगर घर में बप्पा के स्वागत के वक्त गोविंदा कही नजर नहीं आए। सभी सितारें बप्पा को घर ले जाते हुए खूब नाचे और गणपति जी के जयकारे लगाए। आप भी देखिए कि आपके फेवरेट स्टार्स ने बप्पा का स्वागत कैसे किया।
ईशा कोप्पिकर ने अपने बप्पा का चेहरा रिवील करने से मना कर दिया। वो अपनी बेटी के साथ बप्पा को घर लेकर आई।