01 OCTTHURSDAY2026 6:33:10 PM
Life Style

क्या शादी करने जा रहे हैं  Orry ? Viral  हुआ Wedding इनविटेशन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 26 Sep, 2026 05:58 PM
क्या शादी करने जा रहे हैं  Orry ? Viral  हुआ Wedding इनविटेशन

 नारी डेस्क:  बॉलीवुड की पार्टियों और स्टार्स के बीच अपनी खास पहचान बनाने वाले ओरी यानी ओरहान अवात्रामणि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी शादी की खबरें हैं। सोशल मीडिया पर ओरी का एक कथित वेडिंग इनविटेशन तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस यह जानने के लिए एकसाइटिड हैं कि क्या ओरी वाकई इसी वीकेंड शादी करने जा रहे हैं?

PunjabKesari

वायरल हो रहा वेडिंग कार्ड 

वायरल हो रहे इस वेडिंग कार्ड में 26 और 27 सितंबर को दो दिन के 'वेडिंग वीकेंड' का जिक्र किया गया है। इसमें शुक्रवार शाम 'महफिल-ए-सूफियाना', जबकि शनिवार को 'रंग-ए-इश्क' और 'शादी मुबारक' जैसे इवेंट रखे गे हैं। इनविटेशन डिजाइन भी काफी अक्ट्रेक्टिव है।और इसमें राजस्थान की शाही झलक देखने को मिल रही है, जिससे यह किसी भव्य शादी का निमंत्रण लग रहा है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा तेज 

मामला तब और दिलचस्प हो गया जब ओरी ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम पर इस निमंत्रण से जुड़े कुछ वीडियो दोबारा साझा किए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी शादी को लेकर चर्चाएं और तेज हो गईं। लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर ओरी की जिंदगी में कौन आने वाला है और क्या वह सच में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं? हालांकि, ओरी की ओर से अभी तक अपनी शादी को लेकर कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट तो नहीं की गई है। उन्होंने न तो शादी की पुष्टि की है और न ही किसी दुल्हन के बारे में कोई जानकारी साझा की है। ऐसे में फिलहाल वायरल हो रहे निमंत्रण ने सिर्फ लोगों की एक्साइिटमेट बढ़ाई है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अब तो 26 और 27 सितंबर को होने वाले इन इवेंट्स में ही साफ होगा कि ओरी सच में अपनी शादी का जश्न मना रहे हैं या ये सिर्फ कोई प्रेंक चल रहा है। वैसे ओरी की स्टोरी में ये कार्ड आपको देखने को मिल जाएगा।
 
  
 


 

Related News